हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पैरों में हो रही झनझनाहट और बेचैनी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम का संकेत

Restless Legs Syndrome: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह रात में सो रहे होते हैं या दिन में किसी टाइम आराम कर रहे होते हैं, तो उनका पैरों में अजीब झनझनाहट और बेचैनी महसूस होने लगती है और कई बार पैरों को बार-बार हिलाने की इच्छा होती है. आइए जानते हैं क्या है इसका कारण?

विज्ञापन
पैरों में झनझनाहट और बेचैनी की क्या है वजह?

Sote Waqt Pair Me Jhanjhanahat Hona: क्या आपको रात में बिस्तर पर लेटते ही पैरों में झनझनाहट, खिंचाव या कुछ रेंगने जैसा एहसास होता है? क्या बार-बार पैर हिलाने या थोड़ी देर टहलने से राहत मिलती है? अगर ऐसा ही सब कुछ आपके साथ भी हो रहा है तो इसे सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज न करें. यह समस्या रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम- Restless Legs Syndrome (RLS) हो सकती है.

यह एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जो खासतौर पर आराम करते समय या रात में ज्यादा परेशान करती है. इस कारण व्यक्ति को बार-बार पैरों को हिलाने की तीव्र इच्छा होती है, जिससे नींद प्रभावित होती है. कई रिसर्च दावा करती हैं कि इसस समस्या का असर जीवन की गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है. आइए जानते हैं इस समस्या के बारे में आसान शब्दों में.

यह भी पढ़ें: शहद खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया सीने का बलगम निकालने के लिए किन चीजों के साथ खाएं

विज्ञापन

क्यों होती है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम? Why does restless legs syndrome occur?

यह समस्या हमारे तंत्रिका तंत्र से जुड़ी होती है दिमाग में मौजूद डोपामिन नामक रसायन मांसपेशियों की गतिविधियों को नियंत्रित करता है. जब डोपामिन का संतुलन बिगड़ता है, तो पैरों में अनियंत्रित हरकत और बेचैनी होने लगती है. कई विशेषज्ञ मानते हैं कि यह समस्या Parkinson’s disease से भी जुड़ सकती है, क्योंकि उस बीमारी में भी डोपामिन की कमी पाई जाती है. इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी, न्यूरोपैथी या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं भी इसके संभावित कारण हो सकते हैं.

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

विज्ञापन

रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम के लक्षण अक्सर धीरे-धीरे बढ़ते हैं. अगर नीचे दिए गए संकेत आपको रात में या आराम करते वक्त महसूस हों, तो आपको एलर्ट होने की जरूरत है;

  • पैरों में झनझनाहट, जलन या रेंगने जैसा अहसास होना.
  • आराम की स्थिति में इस तरह के लक्षणों का बढ़ जाना.
  • थोड़ी देर चलने-फिरने से अस्थायी राहत मिलना.
  • रात के समय परेशानी का ज्यादा होना.
  • बार-बार पैरों को हिलाने की अनियंत्रित इच्छा.
  • ये लक्षण हल्के भी हो सकते हैं और कुछ लोगों में काफी गंभीर भी हो जाते हैं, इसलिए सही समय पर पहचान बेहद जरूरी है और डॉक्टर से वक्त-वक्त पर सलाह भी लेते रहें.

डॉक्टर से जरूर लें सलाह

विज्ञापन

लगातार पैरों की बेचैनी के कारण व्यक्ति को गहरी और सुकून भरी नींद नहीं मिल पाती, जिस कारण दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और काम में ध्यान न लग पाने जैसी समस्याएं सामने आती हैं. लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकता है, इसलिए अगर लक्षण बार-बार महसूस हों, तो इसे मामूली न समझें और समय रहते डॉक्टर से सलाह लें. सही जानकारी और जागरूकता से इस समस्या पर वक्त रहते काबू पाया जा सकता है, वरना देरी इसे बढ़ा सकती है और आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकती है.

यह भी पढ़ें: गेहूं की रोटी हर किसी के लिए नहीं! जानें किन बीमारियों में करना चाहिए परहेज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola