शहद खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया सीने का बलगम निकालने के लिए किन चीजों के साथ खाएं

Shahad Khane Ke Fayde: अगर खांस-खांसकर आपके गले की बुरी हालत हो गई है और सीने में जमे बलगम की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है तो आपको इस देसी नुस्खे को आजमाना चाहिए. 

Shahad Khane Ka Sahi Tarika

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए शहद? Image Credit- Shutterstock

Shahad Khane Ka Sahi Tarika: शहद को आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधि माना गया है. खांसी के लिए इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है, जिससे काफी हद तक फायदा भी होता है. यह ना सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी करता है. बदलते मौसम में जब सर्दी-खांसी और सीने में बलगम जमने की समस्या बढ़ जाती है, तब शहद एक असरदार घरेलू उपाय बन सकता है. हालांकि, कई लोगों की यह शिकायत होती है कि उन्हें शहद खाने के बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है. हो सकता है कि आप शहद को सही तरह से नहीं ले ला रहे, क्योंकि शहद को खाने का सही तरीका बहुत कम लोगों को मालूम है. अगर इसे सही चीजों के साथ मिलाकर खाया जाए तो आपको काफी हद तक फायदा हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहद खाने का सही तरीका क्या है?

शहद को खाने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ लें तो पाचन तंत्र बेहतर होता है. इससे शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है. वहीं, आयुर्वेद के अनुसार, शहद को उबालना या बहुत गर्म पानी में मिलाना सही नहीं माना जाता.

सीने में जमे बलगम को हटाने के लिए शहद में क्या मिलाएं?

मौसम बदलने पर खांसी और बलगम की समस्या आम हो जाती है. इस वक्त हर घर में खांसी के मरीज देखे जा सकते हैं. ऐसे में आचार्य मनीष जी का कहना है कि शहद को किन 3 चीजों के साथ मिलाकर लेना फायदेमंद साबित हो सकता है. 

विज्ञापन
  • अदरक- शहद को अदरक के साथ लेना फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह खांसी के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं. इसे एक चम्मच शहद के साथ लिया जा सकता है. 
  • काली मिर्च पाउडर- शहद को काली मिर्च के साथ लेना बहुत ही अच्छा माना जाता है. यह नुस्खा बलगम को ढीला करने में मदद करता है. इसके लिए एक चम्मच शहद में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर लगाएं.
  • तुलसी का रस- तुलसी को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है. इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का रस निकालकर एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं और खाएं.  

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए शहद?

  • डायबिटीज के मरीज शहद ज्यादा ना लें. 
  • छोटे बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए. 
  • खांसी के साथ बुखार है तो डॉक्टर के पास जाएं. 

इसे भी पढ़ें- गाय का घी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? बाबा रामदेव ने बताए कई चमत्कारी फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ