Shoulder Pain At Night: कंधे में दर्द होना एक ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोगों को दोचार होना पड़ता है. कंधे का दर्द कभी भी सता सकता है, यह मसल्स में कमजोरी के कारण होता है, किसी बाहरी या अंदरूनी चोट के कारण हो सकता है. लेकिन, अगर सिर्फ रात के समय ही कंधे में दर्द हो और दिन में ना हो तो इसकी क्या वजह हो सकती है? अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके शॉल्डर स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नमन वाहल (एसएस, AIIMS Delhi) ने बताया है कि रात के समय ही कंधे में दर्द क्यों होता है और डॉक्टर से कब मिलना चाहिए. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की सलाह.
यह भी पढ़ें – हर समय क्यों आती है नींद? जानिए शरीर किन दिक्कतों का दे रहा है संकेत
रात में क्यों होता है कंधे का दर्द
डॉक्टर का कहना है कि अगर दिनभर आपका कंधा ठीक रहता है लेकिन रात में कंधे का दर्द बढ़ जाता है तो लोगों को लगता है कि यह गलत तरह से करवट लेकर सोने से या गलत पॉजीशन में सोने से हो गया है. लेकिन, असल वजह यह नहीं होती है. डॉक्टर बताते हैं कि उन्हें अपने एक्सपीरियंस के आधार पर लगता है कि यह दर्द सबसे ज्यादा रोटेटर कप टियर्स और इम्पिजमेंट में होता है. यह एक रेड फ्लैग साइन है.
दिन में कंधे के जॉइंट्स के आस-पास की मसल्स शॉल्डर जॉइंट को प्रोटेक्ट करती हैं. अगर आपको किसी मूवमेंट से दर्द होता है तो दिन में आप जाने-अनजाने उस मूवमेंट को अवॉइड करते हैं और मसल्स भी मूवमेंट नहीं होने देतीं और भरपाई हाथ या कोहनी के जॉइंट्स से हो जाती है. लेकिन, रात के समय ऐसा नहीं होता. रात में यही मसल्स रिलैक्स हो जाती हैं और कुछ ऐसे मूवमेंट्स होते हैं जिसकी वजह से दर्द बढ़ जाता है.
डॉक्टर से कब करवाएं जांच
डॉ. नमन का कहना है कि अगर कंधे में दर्द सिर्फ रात में ही होता है या रात में दिन के मुकाबले ज्यादा होता है तो आपको ऑर्थोपेडिक सर्जन से मिलने की जरूरत है.
आराम के लिए क्या करें
- अगर कंधे में हल्का-फुल्का दर्द महसूस होता है तो बर्फ से सिकाई की जा सकती है. 15 मिनट सिकाई से आराम महसूस होता है.
- फिजिकल थेरैपी या थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग काम आ सकती है.
- डॉक्टर के बताए तरीकों से, दवाओं से या एक्सरसाइज से आराम मिल सकता है.
यह भी पढ़ें – पेट पर दिखने लगें ये 5 संकेत तो समझ जाएं लिवर होने लगा है खराब, इन लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
9 mins agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
16 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
19 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
21 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines