पेट पर दिखने लगें ये 5 संकेत तो समझ जाएं लिवर होने लगा है खराब, इन लक्षणों को कभी ना करें इग्नोर
Liver Disease Symptoms: लिवर खराब होने लगता है तो इसके लक्षण पेट पर भी दिखने लगते हैं. ऐसे में अगर समय रहते इन संकेतों को पहचानना जरूरी होता है.

Liver Disease Signs: लिवर शरीर का वो अंग है जो टॉक्सिंस निकालने, दवाओं को ब्रेकडाउन करने, पाचन को सपोर्ट करने और न्यूट्रिएंट्स स्टोर करने के साथ ही हार्मोन बैलेंस करने में लिवर मददगार होता है. ऐसे में लिवर की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है. लेकिन, कई बार खानपान या लाइफस्टाइल ठीक ना होने के कारण लिवर की दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में पेट पर लिवर की बीमारी के लक्षण नजर आ सकते हैं. यहां जानिए लिवर डिजीज में पेट पर कैसे निशान नजर आते हैं.
पेट में दर्द
2 / 7पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है. यह दर्द कभी प्रेशर जैसा तो कभी हल्का लगता है.
भारीपन महसूस होता है
3 / 7लिवर की दिक्कतों में या लिवर पर फैट जमने पर लिवर के आकार में बदलाव आ सकता है. इस चलते लिवर खराब होने पर पेट में भारीपन महसूस होता है.
गैस और अपच
4 / 7लिवर की खराबी में पेट में गैस बनने और पाचन बिगड़ने की दिक्कत भी हो सकती है. इसमें अक्सर ही पेट भरा-भरा सा महसूस होने लगता है.
पेट फूला हुआ दिखना
5 / 7लिवर की दिक्कत में पेट फूल जाता है. अगर पेट फूला हुआ दिख रहा है और कई दिनों से दिक्कत बनी हुई है तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें.
पेट पर निशान
6 / 7लिवर की दिक्कतों में पेट के ऊपर लाल निशान नजर आ सकते हैं. ये लक्षण मकड़ी के जाले जैसे नजर आ सकते हैं.
डॉक्टर से मिलने में ना करें देरी
7 / 7अगर पेट पर ये दिक्कतें लंबे समय से नजर आने लगी हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें. आम सी दिखने वाली ये दिक्कतें लिवर की गंभीर बीमारी का संकेत दे सकती हैं. यह भी पढ़ें – अर्थराइटिस के मरीज को क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? ऑर्थेपेडिक सर्जन ने बताया डाइट में क्या ना करें शामिल अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.