Why Do I Get Scared At Night For No Reason: दिन के मुकाबले रात में कई लोगों को ज्यादा डर महसूस होता है. कभी ऐसा लगता है कि कोई पीछे खड़ा है तो कभी ऐसा एहसास होता है कि कोई लगातार हमें देख रहा है. हल्की-सी आवाज या परछाईं भी बेचैनी पैदा कर सकती है. अक्सर लोग इसे अलौकिक घटनाओं से जोड़ देते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादातर मामलों में इसके पीछे हमारे दिमाग का खेल होता है. कई बार ऐसा एक्सपीरियंस लोगों को महसूस होता है, लेकिन इसके पीछे कई हेल्थ कारण हो सकते हैं और वो क्या हैं? कई रिसर्च में बताया गया है कि इसे मनोविज्ञान में हाइपरविजिलेंस कहते हैं, यह क्या होता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या बदबूदार गैस और बार-बार फार्ट आना लिवर की बीमारी का संकेत है? जानिए कैसे पता लगाएं
ऐसा क्यों महसूस होता है?
कई बार ऐसा स्ट्रेस या मूड खराब होने की वजह से भी हो सकता है. इंसान जब ज्यादा सोचता है तो बॉडी के कई हार्मोन बिगड़ने लगते हैं. पंखे की आवाज, खिड़की का हिलना या किसी चीज के गिरने की आवाज भी डरावनी लग सकती है.
नींद की कमी होना
अगर आप रात को ज्यादा देर तक फोन चलाते हैं तो दिमाग शांत नहीं रहता और परेशानी होने लगती है. कई रिसर्च में बताया है कि लगातार कम सोने वाले लोगों को अजीब एक्सपीरियंस होने की संभावना बढ़ सकती है. जब दिमाग को आराम नहीं मिलता तो वह जानकारी को सही तरीके से प्रोसेस नहीं कर पाता और इस तरह की दिक्कत होने लगती है.
डर लगने पर क्या करना चाहिए?
अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो पूरी नींद लेना शुरू करें. सोते वक्त टेंशन नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि सोचने से परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान लगाएं, गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज या हल्का योग करें. साथ ही, कमरे में हल्की नाइट लाइट रख सकते हैं, अगर अंधेरे से असहज महसूस होता हो तो परेशानी बढ़ जाती है.
स्लीप पैरालिसिस की बीमारी होने का संकेत
रात को डर लगना स्लीप पैरालिसिस की बीमारी का संकेत हो सकता है. इस दौरान इंसान कुछ क्षणों के लिए शरीर नहीं हिला पाता और उसे किसी की मौजूदगी का भ्रम हो सकता है. यह एक्सपीरीयंस डरावना हो सकता है, लेकिन यह एक पहचानी हुई नींद संबंधी स्थिति है.
इसे भी पढ़ें- 24 घंटे में कितनी चाय पीनी चाहिए? जानिए एक दिन में कितने कप हैं सुरक्षित
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
3 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
7 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
9 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
11 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines