Queen Elizabeth II disease: 70 सालों तक ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अब दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 96 साल की उम्र में गुरुवार को अंतिम सांस ली। स्कॉटलैंड (Scotland) में उनका निधन हो गया है। बंकिघम पैलेस की ओर से एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि गुरुवार दोपहर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु हो गई है। वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं।
अभी पढ़ें – कैंसर के इलाज में मददगार साबित हो रहे ये इनोवेशन, एक्सपर्ट्स से जानिए इनके बारे में सबकुछ…
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमारी के बाद महारानी लंदन के बजाय स्काटलैंड में रहने लगी थीं। आइए आपको इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या होती है एपिसोडिक मोबिलिटी ?
जिस एपिसोडिक मोबिलिटी से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जूझ रही थीं उसमें इंसान चल-फिर नहीं पाता। कुर्सी पर बैठने और उठने में भी परेशानी होने लगती है। ये ज्वाइंट प्रॉब्लम को भी बढ़ाती है। इससे ग्रसित इंसान की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जोड़ों के दर्द की परेशानी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं ये बीमारी मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ाती है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये बीमारी सिर्फ बुजुर्गो में ही नहीं बल्कि अन्य आयु को लोगों को भी हो सकती है।
अभी पढ़ें – त्वचा संबधी हर समस्याओं को दूर करता है एलोवेरा, जानें इसके फायदे
पुरानी समस्याओं को बूस्ट करती है एपिसोडिक मोबिलिटी
HealthinAging.org के अनुसार, एपिसोडिक मोबिलिटी नाम की बीमारी कई समस्याओं को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। इससे ग्रसित होने पर पुराना दर्द उखड़ आना, जोड़ों में सूजन होने लगती है। अगर बॉडी के किसी हिस्से में चोट है तो उसका दर्द भी बढ़ सकता है। डाक्टर्स बताते हैं कि इस बीमारी का कोई औपचारिक इलाज नहीं है। सरल भाषा में समझें तो इससे पीड़ित मरीजों को तरह-तरह की परेशानियां अंतराल में आती हैं यानी की एपिसोड में। यही वजह है कि इस बीमारी को एपिसोडिक मोबिलिटी कहते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
6 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
8 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
10 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
12 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
12 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
16 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines