Pet Mein Gas Banane Wali Dal: रात का खाना हल्का होना चाहिए ऐसा आपने जरूर सुना होगा, ताकि नींद अच्छी आए और सेहत भी बनी रहे. अब जब बात हल्के खाने की आती है, तो आमतौर लोग दाल का ही सेवन करते हैं. लेकिन कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती. हम आपको इस स्टोरी में दाल से जुड़ी ऐसी जरूरी बात बताएंगे, जो आपकी नींद और सेहत को बचा सकती है, क्योंकि रात में गलत दाल का सेवन आपको कई तरह की समस्याओं की शिकार भी बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकता है इंसान? भीषण धूप में निकलने से पहले जान लें जवाब
अच्छी नींद के लिए सही डाइट जरूरी Best Lentils To Eat At Night For Digestion
अच्छी नींद के लिए सही डाइट बेहद जरूरी होती है, क्योंकि हम क्या खाते हैं उसका सीधा असर हमारी नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है. हल्का, संतुलित और पौष्टिक भोजन शरीर को आराम देता है, जबकि ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या देर रात भारी खाना नींद में बाधा डाल सकता है.
डाल सोच समझकर खाएं Pulses Causing Gas And Acidity Symptoms
दोपहर में गर्मा-गर्म दाल-चावल खाना आम है, लेकिन रात के समय दाल का सही चुनाव बहुत ज्यादा जरूरी है. दाल सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. हालांकि, कुछ दाल ऐसी भी हैं, जिन्हें रात के वक्त खाने से परहेज करना चाहिए वरना फायदे की जगह आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है
रात को कौन सी दाल नहीं खाना चाहिए? Raat Ko Kaun Si Dal Nahi Khani Chahiye
अब आते हैं कौन सी दालें रात को नहीं खानी चाहिए, इसमें उड़द की दाल, कुलथी की दाल, मटर की दाल, मसूर की दाल, चने की दाल और अरहर की दाल शामिल है. इसके अलावा छोले, सफेद मटर और राजमा भी रात के समय नहीं खाने चाहिए. दरअसल, ये सभी दालें आसानी से पच नहीं पाती है जिस कारण आपको रात के समय पेट में गैस, एसिडिटी, बदहजमी, पेट दर्द, ब्लोटिंग और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, अगर आप दाल पका रहे हैं, तो पकाते समय अदरक, हींग, लहसुन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे दाल पचाने में थोड़ी आसानी होती है.
रात में गैस बने तो क्या खाएं? Impact Of Heavy Pulses On Sleep
कई बार ऐसा होता है कि गलती से हम ऐसी दाल खा लेते हैं, जिससे पेट में गैस, एसिडिटी, बदहजमी, पेट दर्द, ब्लोटिंग जैसी समस्या हो जाती है. ऐसे में जल्दी राहत पाने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं. जैसे- सौंफ, गुनगुना पानी, अदरक की चाय या दही/छाछ का सेवन करें, ताकि राहत मिल सके. हालांकि, जरूरी है कि आप खाना खाने के बाद तुरंत न सोएं बल्कि कुछ घंटों बाद ही बिस्तर पर जाएं.
यह भी पढ़ें: तरबूज खाने के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए? जानिए किन चीजों से बिगड़ सकती है तबीयत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 hr agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
16 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
18 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
21 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines