तरबूज खाने के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए? जानिए किन चीजों से बिगड़ सकती है तबीयत

खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें तरबूज के साथ या तरबूज खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए. ये चीजें तरबूज के साथ रिएक्ट कर सकती हैं और इनसे तबीयत बिगड़ सकती है.

Foods to never eat with watermelon
1 / 7
Foods to never eat with watermelon

Bad Food Combinations: गर्मियों के मौसम में आखिर किसे तरबूज खाने का मन नहीं करता है. तरबूज ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद अच्छा होता है. इसे खाने पर शरीर को भरपूर मात्रा में पानी मिलता है और लू जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं सो अलग. लेकिन, अक्सर ही लोग तरबूज खाने में एक छोटी सी गलती कर देते हैं. यह गलती है तरबूज के साथ गलत फूड्स खा लेना. ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें तरबूज के साथ खा लिया जाए तो सेहत बिगड़ सकती है और शरीर पर अंदरूनी और बाहरी रूप से प्रभाव दिखता है. यहां जानिए कौन सी हैं ये चीजें.

विज्ञापन

तरबूज और दूध

तरबूज और दूध 2 / 7

तरबूज के साथ या फिर तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए. इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है और पाचन तंत्र बिगड़ सकता है जिससे अपच की दिक्कत होती है.

विज्ञापन

तरबूज और अंडा

तरबूज और अंडा 3 / 7

अगर तरबूज खाने के बाद अंडा खा लिया जाए तो इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. अंडे में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो तरबूज के तुरंत बाद खाने पर पेट फूलने की वजह बन सकते हैं.

प्रोटीन से भरपूर चीजें

प्रोटीन से भरपूर चीजें 4 / 7

तरबूज के साथ प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने से परहेज की सलाह दी जाती है. खासकर कि अगर तरबूज के बाद लाल मीट या चिकन खा लिया जाए तो पेट दर्द हो सकता है.

विज्ञापन

दूसरे फलों के साथ खरबूज

दूसरे फलों के साथ खरबूज 5 / 7

खरबूज को दूसरे फलों के साथ खाने से भी मना किया जाता है. तरबूज जल्दी पचने वाला फल है. इसे बाकी फलों के साथ खाया जाए तो अपच हो सकती है.

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स 6 / 7

लोग अक्सर ही फलों के साथ कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या फिर एल्कोहल का सेवन कर लेते हैं. लेकिन, ऐसा करने से एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट की गड़बड़ी हो सकती है.

विज्ञापन

तली हुई चीजें

तली हुई चीजें 7 / 7

फैटी और फ्राइड चीजों को तरबूज के साथ खा लिया जाए तो इससे पेट बिगड़ते देर नहीं लगती. अगर आप तली हुई चीजों के साथ तरबूज खाते हैं या तरबूज खाने के तुरंत बाद तली हुई चीजें लेते हैं तो इससे सेहत खराब हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन