पिता नहीं बन पाएंगे...शरीर को खोखला करता है Prostate Cancer! स्पेशलिस्ट से जानें शुरुआती संकेत और बचाव

Prostate Cancer Symptoms: प्रोस्टेट कैंसर के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। कैंसर का यह प्रकार भारत के लिए भी चिंताजनक है। आइए प्रोस्टेट कैंसर के प्रमुख विशेषज्ञ से इस बीमारी के बारे में जानते हैं और इससे कैसे बचाव कर सकते हैं।

Cancer

Prostate Cancer Symptoms: कैंसर आज एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है, जो काफी लोगों को प्रभावित कर चुकी है। वहीं, भारत में भी कैंसर के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हर साल देखी जा रही है। हालांकि कैंसर के इलाज को लेकर पिछले कुछ समय में काफी प्रगति हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी यह बीमारी अब भी बड़ी चुनौतियों के रूप में सामने आती है। खासतौर पर प्रोस्टेट कैंसर, देशवासियों की चिंता ज्यादा बढ़ा रहा है। प्रोस्टेट कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर ऐश.के तिवारी ने हिंदुस्तान टाइम्स के समिट में इस कैंसर के बारे में खुलकर बात की है, जहां उन्होंने कैंसर के शुरुआती संकेतों और हेल्दी डाइट के बारे में बताया है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर तिवारी बताते हैं कि पहले तक कैंसर को मौत की सजा माना जाता था, लेकिन अब-जब विज्ञान और मेडिकल साइंस, दोनों में इतनी प्रगति हो गई है, उसके बावजूद भी हर साल दुनिया भर में 18 मिलियन से अधिक कैंसर के मामले सामने आते हैं, और मृत्यु दर भी हर साल बढ़ जाती है। इसके अलावा, एक्सपर्ट बताते हैं कि भारत में प्रोस्टेट कैंसर कुछ समय पहले तक 11वें नंबर पर आने वाला एक कैंसर का एक प्रकार माना जाता था, लेकिन अब कैंसर का यह प्रकार तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। अगले10-20 सालों में देश में प्रोस्टेट कैंसर के मामलों की संख्या दोगुनी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

साथ ही डॉक्टर यह भी बताते हैं कि अन्य विकसित देशों की तुलना में भारत में इस बीमारी के प्रति जागरूकता और शुरुआती संकेतों की सुविधा की कमी है, जिसके कारण ज्यादा मौतें होती हैं। यह कैंसर पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करता है, जिससे कई बार इन लोगों को फर्टिलिटी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती संकेत

हालांकि, डॉ. तिवारी कहते हैं कि प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती चरणों में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन नियमित जांच करवाना जरूरी है, खासतौर पर 45 वर्ष की आयु के पुरुषों को, तो नियमित PSA टेस्ट कराने की सलाह दी है। वहीं, अगर उनके परिवार में प्रोस्टेट कैंसर का पहले भी कोई मरीज हो, तो उन्हें 40 साल की आयु से ही इस टेस्ट की शुरुआत कर देनी चाहिए।

Cancer Signs In Men

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

1. पेशाब की समस्या- अगर आपको पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको कैंसर हो सकता है। पेशाब की धार कमजोर होना या रुक-रुक कर पेशाब आना,
खासकर रात के समय ज्यादा पेशाब आना।

2. पेट में दर्द- पेट के निचले हिस्से में दबाव महसूस होना, या यूरिनल एरिया में अकारण दबाव की भावना होना भी प्रोस्टेट कैंसर का संकेत है। पेशाब में खून आना भी सामान्य संकेत है।

विज्ञापन

3. पीठ, कूल्हों या जांघों में लगातार दर्द होना-  यह दर्द कभी-कभी कैंसर के बढ़ने और हड्डियों तक फैलने का संकेत हो सकता है। साथ ही, प्राइवेट पार्ट में सूजन या कठोरता होना भी प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण है।

4. वेट लॉस- अगर आपके शरीर का बिना किसी कारण अचानक वजन कम होने लगे, तो यह भी एक संकेत हो सकता है। इसके अलावा, अत्यधिक थकान या कमजोरी महसूस करना।

विज्ञापन

5. हड्डियों में दर्द- हड्डियों में दर्द होना, खासकर रीढ़ या कूल्हे के हिस्सों में। यह लक्षण कैंसर के हड्डियों तक में फैले होने का एक संकेत होता है।

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव

  • स्वस्थ आहार खाएं, सब्जियां और फलों को डाइट में शामिल करें। ओमेगा-3 के लिए मछली का सेवन करें। लो फैट फूड्स खाएं और साबुत अनाज का सेवन भी फायदेमंद होग।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें और शरीर को एक्टिव रखें।
  • वेट मैनेज करें, ज्यादा वजन को बढ़ने ना दें।
  • स्ट्रेस कम करें।
  • धूम्रपान और शराब पीने से बचें।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ