Problems of Breastfeeding: मां बनने के बाद ब्रेस्ट फीडिंग का एहसास अलग ही होता है. हालांकि, यह एक तरह का नेचुरल प्रोसेस हैं, लेकिन हर मां के लिए इसकी शुरुआत आसान नहीं होती. कई महिलाओं को लगता है कि बच्चे के जन्म के साथ ही ब्रेस्ट फीडिंग शुरू हो जाएगी, जबकि ऐसा नहीं होता. डॉक्टर पंखुरी गौतम (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, कोकून हॉस्पिटल) का कहना है कि कई बार ब्रेस्टफीडिंग के दौरान दर्द, बच्चे का सही तरह से दूध न पीना, दूध कम होने की चिंता, थकान, स्ट्रेस और स्ट्रेस जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यह समझना जरूरी है कि ब्रेस्ट फीडिंग हर मां और हर बच्चा अलग होता है.
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में मैगी खाना चाहिए या नहीं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए सही जवाब
ब्रेस्टफीडिंग क्यों है जरूरी?
मां का दूध बच्चे के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. यह बच्चे को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का काम करता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूनिसेफ की सलाह है कि जन्म के पहले घंटे के भीतर ब्रेस्टफीडिंग शुरू करना ही बेहतर है. पहले छह महीनों तक सिर्फ मां का दूध दिया जाए तो बच्चा हेल्दी रहता है. जन्म के बाद निकलने वाला पहला गाढ़ा पीला दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहा जाता है.
कई महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं परेशानियां
ब्रेस्टफीडिंग को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन फिर भी कई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस दौरान, कुछ महिलाओं के स्तनों में दर्द, सूजन, दूध बनने में देरी, बच्चे का सही ढंग से ब्रेस्टफीडिंग न कर पाना, सिजेरियन डिलीवरी के बाद रिकवरी और नींद की कमी जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं.
सही नॉलेज होना है जरूरी
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही लैक्टेशन काउंसलिंग से बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने की सही लैच, दूध पिलाने और स्तनों में होने वाले दर्द जैसी बातों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है. डॉक्टर, नर्स, लैक्टेशन कंसल्टेंट और परिवार के सदस्य मिलकर ब्रेस्टफीडिंग के इस सफर को अच्छा बना सकते हैं.
ब्रेस्टफीडिंग के फायदे
- इम्यूनिटी मजबूत होना
- मोटापा कम होना
- टाइप-2 डायबिटीज का खतरा होना
ब्रेस्टफीडिंग के अनेक फायदे हैं, लेकिन इसे कभी भी शर्मिंदा होने का आधार नहीं बनाना चाहिए. ब्रेस्टफीडिंग सिर्फ दूध पिलाने का एक तरीका नहीं, बल्कि देखभाल, अपनापन का माध्यम भी है.
इसे भी पढ़ें- सोते समय आंखें खुली रहने का क्या मतलब है? हैरान कर देंगे ये फैक्ट्स
संबंधित खबरें
सर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
4 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
19 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines