हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कंसीव करने में आ रही है दिक्कत? डाइट के साथ जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज

Pregnancy Tips: अगर आप गर्भधारण की तैयारी कर रही हैं, तो अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों को जरूर अपनाएं। डायटीशियन प्रेरणा बताती हैं कि प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो उससे पहले हेल्दी खान-पान और ये एक्सरसाइज जरूर करें। इससे गर्भधारण करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Pregnancy Tips

Pregnancy Tips: महिला को कंसीव करने की प्रक्रिया में कई प्रकार की बाधाएं आती हैं। इसलिए, एक्सपर्ट्स उन्हें पहले से ही कुछ बातों का ख्याल रखने की सलाह देते हैं, जैसे कि अपने आहार, फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और लाइफस्टाइल का अच्छा होना। यदि आप कंसीव करने में दिक्कत महसूस कर रही हैं, तो आपको अपनी डाइट के साथ कुछ एक्सरसाइज को भी फॉलो करना चाहिए। डायटीशियन प्रेरणा, एक्सरसाइज को भी गर्भधारण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण मानती हैं। उनके अनुसार, कुछ खास एक्सरसाइज और आहार की आदतें आपकी बॉडी को गर्भधारण के लिए तैयार करने में मदद कर सकती हैं। जानिए इन एक्सरसाइज के बारे में।

photo credit-freepik

कौन सी हैं ये 3 Exercise?

1. लेग अप द वॉल (Leg up the Wall)

विज्ञापन

डायटीशियन प्रेरणा चौहान बताती हैं कि इस एक्सरसाइज को आप रोजाना 1 महीने तक करेंगे, तो फर्टिलिटी बढ़ती है। आपको इसे सुबह या शाम के समय खाली पेट करना होता है। इसे आपको 10 से 12 मिनट तक नियमित करना होगा। इसे करने से हाइपरटेंशन की समस्या से भी राहत मिलती है। जिन लोगों की कोई सर्जरी हुई है, वे इस एक्सरसाइज को न करें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

2. स्क्वैट्स (Squats)

यह एक हाई एनर्जी वाली एक्सरसाइज होती है, जिसमें आपको तुरंत खड़े होना और बैठना होता है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जिससे गर्भ पेट में ठहर पाता है। रोजाना स्क्वैट्स करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी इंप्रूव होता है।

विज्ञापन

3. साइकिलिंग और स्विमिंग (Cycling and Swimming)

जो महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, उन्हें 1 महीने पहले ही साइकिलिंग और स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज को करना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि पैरों की इन एक्सरसाइज को करने से आपके रिप्रोडक्टिव एरियाज की मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही, इनसे कुल्हों के पास की मांसपेशियों को भी स्ट्रेन्थ मिलती है। इसके अलावा योगासन में आप चाइल्ड पोज और कोबरा पोज करना भी सही रहेगा।

विज्ञापन

कितनी देर करें व्यायाम?

डायटीशियन के अनुसार, आपको दिन में 20-30 मिनट का व्यायाम करना चाहिए, जिसमें सभी प्रकार की एक्सरसाइज और वॉर्मअप शामिल होता है। इसे करने से हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, तनाव कम होता है और शरीर गर्भधारण के लिए तैयार होता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola