पीरियड्स डिले ही नहीं Pregnant होने के ये हैं संकेत, जरूर मानें डायटीशियन की यह सलाह

Pregnancy Symptoms: कई बार महिलाएं प्रेग्नेंट होने के लक्षणों को महसूस करती हैं लेकिन इस बात को लेकर कन्फर्म नहीं हो पाती हैं कि वे गर्भवती हैं या नहीं। ऐसे में वे हमेशा बाजार वाली टेस्ट किट पर निर्भर रहती हैं। चलिए हम आपको डायटीशियन द्वारा बताए गए लक्षणों के बारे में बताते हैं, जो पीरियड्स डिले होने से अलग हैं।

Pregnancy Symptoms

Pregnancy Symptoms

Pregnancy Symptoms: कई बार महिलाओं को लगता है कि वे गर्भवती हैं, लेकिन उन्हें इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि वे सच में प्रेग्नेंट हैं या नहीं। इसलिए वे प्रेग्नेंसी की पुष्टि करने के लिए बाजार में मौजूद उपकरण का इस्तेमाल करती हैं, जिनसे प्रेग्नेंसी की जांच आसानी से की जाती है। मगर क्या हम घर पर भी प्रेग्नेंसी के बारे में कन्फर्मेशन ले सकते हैं? अमूमन महिलाएं पीरियड्स मिस होने वाले संकेत को ही प्रेग्नेंसी का लक्षण मान लेती हैं, जो कई बार किसी और कारण के चलते भी मिस हो जाते हैं। कुछ महिलाओं को 2 से 3 महीने भी लग जाते हैं प्रेग्नेंसी कन्फर्म करने के लिए। हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो कि गर्भावस्था के बारे में पहले से बताते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

प्रेग्नेंसी के संकेतों के बारे में हमें डायटीशियन प्रेरणा चौहान बता रही हैं, जो प्रेरणा फर्टिलिटी केयर नाम का यूट्यूब पेज चलाती हैं, जिस पर महिला और प्रेग्नेंसी से संबंधित जानकारियां लोगों को देती हैं। उन्होंने एक वीडियो में बताया है कि कैसे महिला बिना टेस्ट के घर में भी प्रेग्नेंसी के बारे में अंदाजा लगा सकती हैं।

विज्ञापन

क्या हैं ये संकेत?

1. भूख बढ़ना या फूड क्रेविंग्स

गर्भवती महिला को इस समय किसी खास चीज को खाने की इच्छा बढ़ जाती है और खाना खाने के बाद भी भूख लगने लगती है, जिससे बार-बार खाने का दिल करता है। कई बार ऐसा डेट मिस होने से पहले भी होता है, जिससे महिला की डेली डाइट अचानक से बढ़ जाती है।

विज्ञापन

2. नींद बढ़ जाना

विज्ञापन

डेट मिस होने या फिर उससे पहले भी यदि कोई महिला गर्भवती है, तो उसे बहुत नींद आने लगती है। दरअसल, यह शरीर के अंदर होने वाले बदलावों के कारण होता है। थकान या कमजोरी महसूस होने पर भी प्रेग्नेंट महिला को नींद ज्यादा आती है।

3. क्रैम्प्स

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स बताती हैं कि गर्भावस्था में आपको पीरियड्स जैसे क्रैम्प्स भी फील हो सकते हैं, खासतौर पर पेट के निचले हिस्से, जो नाभी के पास होते हैं। ऐसा दर्द या ऐंठन शुरुआती दिनों में महसूस किया जाता है।

4. ब्रेस्ट में बदलाव

विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल चेंज होते हैं, जिससे ब्रेस्ट की सेल्स पर असर पड़ता है। ऐसे में महिला के ब्रेस्ट साइज में बदलाव होता है, इनमें भारीपन महसूस किया जाता है और निप्पल्स का रंग भी गहरा होने लगता है। कुछ महिलाओं को शुरुआती दिनों में ब्रेस्ट में सूजन भी हो जाती है।

5. मूड स्विंग्स

विज्ञापन

दरअसल, इस समय महिला के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक रहता है। इस दौरान समय-समय पर मूड भी बदलता रहता है, जिससे कई बार आप चिढ़चिढ़ापन महसूस कर सकते हैं, कभी गुस्सा तो कभी दूसरे ही पल खुशी महसूस कर सकती हैं।

डायटीशियन की सलाह

डायटीशियन प्रेरणा बताती हैं कि अगर आपको ये सभी लक्षण रोजाना दिखाई दे रहे हैं, ऐसे संकेत लगातार महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत किसी गायनिक से कंसल्ट करें और मेडिकल तौर पर ही अपनी प्रेग्नेंसी को कन्फर्म करें, ताकि आप अपनी सेहत का ख्याल सही से और समय पर रख सकें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ