हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PCOS की समस्या में भी प्रेग्नेंसी प्लान करना होगा आसान, डायटीशियन ने दी ये सलाह

Pregnancy in PCOS: महिलाओं को पीसीओएस और पीसीओडी जैसी बीमारियों का होना आम है क्योंकि ये दोनों हार्मोन से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं। इन दोनों हेल्थ कंडीशन्स में प्रेग्नेंसी प्लान करना मुश्किल हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस पर डायटीशियन क्या कहती हैं।

विज्ञापन
Pregnancy in PCOS

Pregnancy in PCOS: पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक सामान्य समस्या है, जिसमें महिलाओं का हार्मोनल इंबैलेंस होता है। पीसीओएस या पीसीओडी जैसी दो समस्याओं में महिलाओं को हर समय मूड स्विंग्स होते हैं, तरह-तरह की बीमारियां होती हैं। प्रेग्नेंट होना हर महिला का सपना होता है, मगर जो महिलाएं इन समस्याओं से गुजर रही होती हैं, उन्हें गर्भधारण करने में मुश्किल होती है। हम आपको डायटीशियन द्वारा दिए गए टिप्स के बारे में बताते हैं, जो इन समस्याओं से गुजर रही महिलाओं के लिए बड़े फायदेमंद होंगे।

क्या कहती हैं डायटीशियन?

डायटीशियन प्रेरणा चौहान जो अपने फर्टिलिटी केयर यूट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करती हैं और बताती हैं कि पीसीओएस में प्रेग्नेंसी मुश्किल होती है क्योंकि इन महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है, जिसमें डाइट भी शामिल है। पीसीओएस में महिलाओं के फेस पर अधिक बाल उगते हैं, हार्मोनल इंबैलेंस रहता है और प्रेग्नेंसी के लिए एग्स मैच्योर नहीं हो पाते हैं। PCOS के कारण अंडाणु का सही ढंग से रिलीज होना प्रभावित हो जाता है। इससे महिलाओं को प्रेग्नेंसी में समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन सही आहार और लाइफस्टाइल को अपनाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन

विज्ञापन

ये टिप्स आएंगी काम

इन महिलाओं को अपनी डाइट को लाइफस्टाइल के साथ बदलना होगा और उसी तरह से चेंज भी करना होगा।

1. इसके लिए आपको सुबह सबसे पहले भरपूर मात्रा में पानी पीना होगा।

विज्ञापन

2. पानी के साथ आप दालचीनी का पानी भी पी सकते हैं। सिनेमन वाटर के लिए आप 1 कप पानी और आधा इंच दालचीनी को साथ में उबालें और फिर इसे पिएं।

3. आपको ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना है क्योंकि इससे आपका एपेटाइट सही रहेगा।

विज्ञापन

4. घर का सिंपल प्लेन खाना खाएं। रोटी में ज्वार या बाजरे की रोटी खा सकते हैं। चावलों में ब्राउन या रेड राइस खाना सही रहेगा।

5. पीसीओएस में आपको अपने खाने में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल नहीं करना है। आप सिर्फ छाछ या फिर पनीर कम मात्रा में खा सकते हैं। अगर आपको थायरॉइड है, तो पनीर की जगह टोफू खाएं।

विज्ञापन

6. खाने में दाल रोजाना होनी चाहिए और हरी सब्जी भी खानी है।

7. ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं लेकिन भिगोकर खाना फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

8. मीठा खाना हो, तो आप खजूर खा सकते हैं।

9. स्ट्रेस और तनाव लेने से बचें क्योंकि गर्भधारण करने के लिए इसे मैनेज करना आवश्यक है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola