Pomegranate Peel Tea Benefits: मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी की समस्या लोगों को परेशान करने लगती है। आजकल देश में मौसम करवट बदल रहा है, जहां सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस होती है तो वहीं, दिन में गर्मी का आगाज जारी है। इस मौसम में कोल्ड या फ्लू होना कॉमन है। खासतौर पर बच्चे इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आते हैं। इसका इलाज हमने ढूंढ निकाला है। जी हां, एक ऐसा फल है जिसे रोज खाने से इंसान कभी भी खून की कमी से परेशान नहीं हो सकता है, उस फल के छिलके भी रामबाण हैं। अगर आपने भी एक बार इस तरीके से इस फल के छिलकों का सेवन कर लिया तो पुरानी से पुरानी खांसी को कह देंगे अलविदा।
क्या है यह फल?
यह फल कोई और नहीं बल्कि आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार है। अनार के छिलके की चाय बनाकर पीने से सर्दी-खांसी में राहत मिल सकती है। इस चाय को आयुर्वेदिक उपचारों में गिना जाता है। जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है, खासकर सर्दी और खांसी के लक्षणों से पीड़ित लोगों के लिए तो यह चाय अमृत है। इसके छिलके एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, आयुर्वेद में सर्दियों के मौसम में इस चाय को पीना काफी फायदेमंद बताया गया है।
ये भी पढ़ें- लंच के बाद चाय पीने के शौकीन हो जाएं सावधान! ये आदत शरीर को कर सकती है खराब
अनार के छिलकों की चाय के लाभ
1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- अनार के छिलकों में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। ये आपको बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाती है और आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करती हैं।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
2. सूजन कम करें- अनार के छिलकों में मौजूद सूजन-रोधी गुण गले को आराम पहुंचाते हैं और खांसी-जुकाम से हुई सूजन को कम करते हैं। यह सांस से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकता है।
3. खांसी दबाने वाला नेचुरल इंग्रेडिएंट (Natural Ingredient) – अनार के छिलके की चाय एक नेचुरल प्रोडक्ट है, जो खांसी को कम कर सकता है। सरल भाषा में इसे ‘कफ रिलीवर’ भी कह सकते हैं। इन छिलकों में मौजूद टैनिन गंभीर से गंभीर खांसी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा अनार के छिलके आपकी इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को भी मजबूत कर सकते हैं।
अनार के छिलकों की चाय कैसे बनाएं
इसके लिए आपको 1 अनार के छिलके लेने होंगे। इसके बाद गैस पर एक सॉसपैन चढ़ाकर उसमें पानी उबालने के लिए रख दें। अब इस पानी में अनार के छिलकों को डालें और 10 से 15 मिनट तक अच्छे से उबाल लें। अब गैस बंद करके इसे कप में निकाल लें, आप चाहें तो इसमें मिठास के लिए शहद भी मिला सकते हैं। अनार के छिलकों की चाय को गरम-गरम पीना फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए रोजाना पिएं ये डिटॉक्स वाटर, जानें बनाने का तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
29 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines