सुबह उठने में होती है दिक्कत, इन रोगों से घिर तो नहीं गए आप?
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: स्वस्थ्य जीवन के लिए अच्छी नींद जरुरी है। रात में अगल नींद अच्छे से आए तो सुबह आप ताजगी महसूस करते हैं। हमारे दिमाग को आराम मिलता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जिनको सुबह उठना ठीक नहीं लगता। सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। कुछ को एसिडिटी परेशान करती है तो कुछ को ऐड़ी में तेज दर्द या शरीर में सूजन महसूस होती है।
जोड़ों का दर्द
सुबह के समय जोड़ों में दर्द और कड़ापन, तुरंत संतुलन बनाने और चलने-फिरने में परेशानी होना गठिया का एक प्रमुख लक्षण है। विटामिन डी की कमी से जोड़ो का दर्द होता है। सुबह जागने पर सिरदर्द या चक्कर आते हैं तो ये गंभीर हो सकते हैं। रात को चाय, कॉफी या शराब अधिक पीने से डिहाइड्रेशन हो सकती है, जिससे सुबह उठने पर सिर भारी होना, सिरदर्द या चक्कर महसूस हो सकते हैं। मानसिक तनाव भी सिर दर्द का कारण हो सकता है।
ब्रेन टयूमर
तेज सिरदर्द ब्रेन टयूमर का संकेत हो सकता है। अनिद्रा, स्लीप एपनिया और माइग्रेन भी सुबह सिरदर्द या चक्कर आने का कारण हो सकते हैं। अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन के अनुसार, सुबह उठने पर सिरदर्द की समस्या महिलाओं में अधिक होती है।
सांस लेने में दिक्कत
अच्छी नींद के बाद भी बहुत से लोगों को सुबह के समय थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। उल्टी, जी मिचलाना, सांस लेने में दिक्कत होना और चक्कर आना जैसे लक्षण भी हैं तो हाइपोग्लाइसीमिया की जांच जरूरी है। हाई बीपी औऱ थायरॉइड बढ़ने से भी ऐसा होता है। अनियमित खानपान, डायटिंग खासकर कीटो डायट से थकान औऱ कमजोरी हो सकती है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: