Pitta Increase Signs: हमारा शरीर तीन चीजों से मिलकर बना है और इसमें आयुर्वेद के अनुसार, वात, पित्त और कफ आदि चीजें शामिल हैं. इनमें पित्त दोष का संबंध अग्नि यानी गर्मी और पाचन क्रिया से है. इसलिए गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा यही हिस्सा इफेक्ट होता है. जब शरीर में पित्त बढ़ जाता है तो इसका असर सबसे पहले स्किन और चेहरे पर दिखने लगता है. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है. हालांकि, बहुत कम लोग पित्त बढ़ने का पता वक्त पर लगा पाते हैं. अगर आपको भी कई तरह की परेशानियां हो रही हैं तो हो सकता है कि आपका पित्त बढ़ गया हो. इसलिए इस समस्या पर ध्यान दें और वक्त पर इसका इलाज करवाएं.
इसे भी पढ़ें- रोजाना नीम का पानी पीने से क्या होता है? | Neem Water Benefits
शरीर में पित्त बढ़ने के लक्षण
- गुस्सा आना या चिड़चिड़ापन होना
- मुंह में कड़वाहट महसूस होना
- ज्यादा प्यास लगना
- शरीर में गर्मी बढ़ना
- पेट में जलन या एसिडिटी होना
पित्त बढ़ने के कारण
- नींद की कमी होना
- स्ट्रेस लेना
- शराब और कैफीन का सेवन करना
- तला-भुना और खट्टा खाना
- ज्यादा धूप में रहना
चेहरे पर दिखने वाले लक्षण
- चेहरे पर लालिमा होना- अगर बिना किसी वजह के चेहरे पर लालपन, गर्माहट या जलन महसूस हो रही है तो यह पित्त बढ़ने का संकेत हो सकता है.
- मुंहासे और पिंपल्स होना- चेहरे पर अचानक दाने होना भी पित्त बढ़ने का संकेत हो सकता है. हालांकि, ये पिंपल्स लाल, दर्दनाक और जल्दी ठीक ना होने वाले होते हैं.
- पसीना ज्यादा आना- चेहरे पर ज्यादा तेल आना और सामान्य से अधिक पसीना आना भी पित्त बढ़ने का लक्षण है और इससे त्वचा चिपचिपी लगती है.
पित्त को संतुलित करने के लिए क्या करें?
ठंडी चीजें खाएं- अपने आहार में ठंडी चीजें शामिल करें और नारियल पानी, तरबूज, सौंफ और धनिया का पानी पिएं.
पानी पिएं- अपनी डाइट में पानी की मात्रा बढ़ाएं और 10 गिलास पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखें.
योग करें- शरीर को हेल्दी रखने के लिए योग बहुत जरूरी है. आप पित्त को कम करने वाले योग कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में गोंद कतीरा खाने से क्या होगा? शरीर को मिलेंगे ये 5 अद्भुत फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
2 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
2 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
6 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
21 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines