गर्मियों में गोंद कतीरा खाने से क्या होगा? शरीर को मिलेंगे ये 5 अद्भुत फायदे

Garmiyon Mein Gond Katira Khana: गोंद कतीरा सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मियों के लिए भी एक प्राकृतिक और सस्ता सुपरफूड है, जो शरीर को ठंडा रखने से लेकर पाचन सुधारने तक कई फायदे देता है. 

Gond Katira Khane Ke Fayde
1 / 6
Gond Katira Khane Ke Fayde

Gond Katira Khane Ke Fayde: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोरी, चक्कर और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. अगर आप इन तमाम चीजों से बचना चाहते हैं तो गोंद कतीरा अपने आहार में शामिल करें. यह ठंडी तासीर वाला सुपरफूड है जो पेड़ों के रस से तैयार होता है और पानी में भिगोने पर जेली जैसा बन जाता है. आइए जानते हैं गर्मियों में गोंद कतीरा खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

शरीर को ठंडा रखना 

शरीर को ठंडा रखना 2 / 6

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखता है. साथ ही, शरीर के अंदर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है और गर्मी में लू लगने का खतरा कम करता है.

विज्ञापन

डिहाइड्रेशन से बचाना 

डिहाइड्रेशन से बचाना  3 / 6

गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. गोंद कतीरा पानी को शरीर में बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है.

पाचन को मजबूत बनाना

पाचन को मजबूत बनाना4 / 6

अगर आपको कब्ज, गैस या अपच की समस्या रहती है, तो गोंद कतीरा काफी मददगार हो सकता है. इसमें फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट को ठंडक देता है.

विज्ञापन

स्किन के लिए फायदेमंद 

स्किन के लिए फायदेमंद 5 / 6

गोंद कतीरा शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है. गर्मियों में होने वाले दाने, पिंपल्स और जलन को भी कम करने में यह सहायक है.

कमजोरी और थकान दूर करना 

कमजोरी और थकान दूर करना  6 / 6

गर्मियों में शरीर जल्दी थक जाता है और एनर्जी कम महसूस होती है. गोंद कतीरा शरीर को एनर्जी देने का काम करता है और कमजोरी को दूर करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन