रोजाना नीम का पानी पीने से क्या होता है? | Neem Water Benefits

Neem Water Benefits: नीम का पानी सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना अगर नीम का पानी पिया जाए तो क्या होगा.

Drinking Neem Juice Daily
1 / 7
Drinking Neem Juice Daily

Neem Ka Pani Pine Ke Fayde: नीम औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ है. नीम के पत्ते और टहनी तक का इस्तेमाल सेहत को दुरुस्त रखने के लिए किया जाता है. वहीं, नीम के पत्तों (Neem Leaves) में विटामिन ए, सी और ई के साथ ही कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस और पौटेशियम होता है. ऐसे में नीम के पत्तों का पानी रोजाना सुबह पिया जाए तो शरीर पर कई तरह से इसका प्रभाव पड़ता है. यहां जानिए रोजाना नीम के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है.

विज्ञापन

पाचन अच्छा रहता है

पाचन अच्छा रहता है 2 / 7

रोजाना नीम के पत्तों का पानी पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र अच्छा रहने लगता है. नीम के पत्ते गैस और ब्लोटिंग को खासतौर से दूर रखते हैं और कब्ज से राहत दिलाने में भी मददगार होते हैं.

विज्ञापन

मजबूत होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

मजबूत होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता 3 / 7

नीम के जूस में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनाने वाले गुण होते हैं. इन पत्तों का जूस पीने पर शरीर बार-बार इंफेक्शंस का शिकार नहीं होता है.

स्किन क्लियर रहती है

स्किन क्लियर रहती है 4 / 7

रोजाना नीम का पानी पिया जाए तो इससे स्किन क्लियर रहने लगती है. नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को अंदर से साफ बनाने में कारगर होते हैं.

विज्ञापन

बाल सुंदर बनते हैं

बाल सुंदर बनते हैं 5 / 7

नीम का पानी बालों के लिए भी फायदेमंद होता है. इस पानी को पीने पर बालों को अंदरूनी रूप से फायदा मिलता है.

खून साफ होता है

खून साफ होता है 6 / 7

नीम ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है और लिवर को साफ करने में भी असरदार होता है. नीम के सेवन से शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकल जाते हैं.

विज्ञापन

कितनी मात्रा में पिएं नीम का पानी

 कितनी मात्रा में पिएं नीम का पानी 7 / 7

इस बात का ध्यान रखें कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है, इसीलिए नीम का पानी सीमित मात्रा में पीना चाहिए. आप एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच नीम का रस मिलाकर पी सकते हैं या रोजाना 2-3 नीम के पत्ते भी चबा सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन