शरीर में पित्त बढ़ने के संकेत क्या हैं? चेहरे पर दिखें ये बदलाव तो तुरंत हो जाएं सावधान

Pitta Badhne Ke Sanket: गर्मियों में पित्त बढ़ने लगता है, जिससे कई तरह की परेशानियां होने लगती है. हालांकि, इसका असर चेहरे पर भी नजर आता है, जिन्हें नजरअंदाज करने के बजाय सही समय पर ध्यान दें और अपने खानपान पर ध्यान दें. यकीनन इस बीमारी से खुद को बचाया जा सकता है. 

Pitta Badhne Ke Sanket

शरीर में पित्त बढ़ने के लक्षण- Image Credit-Shutterstock

Pitta Increase Signs: हमारा शरीर तीन चीजों से मिलकर बना है और इसमें आयुर्वेद के अनुसार,  वात, पित्त और कफ आदि चीजें शामिल हैं. इनमें पित्त दोष का संबंध अग्नि यानी गर्मी और पाचन क्रिया से है. इसलिए गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा यही हिस्सा इफेक्ट होता है. जब शरीर में पित्त बढ़ जाता है तो इसका असर सबसे पहले स्किन और चेहरे पर दिखने लगता है. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है. हालांकि, बहुत कम लोग पित्त बढ़ने का पता वक्त पर लगा पाते हैं. अगर आपको भी कई तरह की परेशानियां हो रही हैं तो हो सकता है कि आपका पित्त बढ़ गया हो. इसलिए इस समस्या पर ध्यान दें और वक्त पर इसका इलाज करवाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में पित्त बढ़ने के लक्षण

  • गुस्सा आना या चिड़चिड़ापन होना
  • मुंह में कड़वाहट महसूस होना
  • ज्यादा प्यास लगना
  • शरीर में गर्मी बढ़ना  
  • पेट में जलन या एसिडिटी होना

पित्त बढ़ने के कारण

  • नींद की कमी होना
  • स्ट्रेस लेना
  • शराब और कैफीन का सेवन करना
  • तला-भुना और खट्टा खाना
  • ज्यादा धूप में रहना

चेहरे पर दिखने वाले लक्षण

  • चेहरे पर लालिमा होना- अगर बिना किसी वजह के चेहरे पर लालपन, गर्माहट या जलन महसूस हो रही है तो यह पित्त बढ़ने का संकेत हो सकता है.
  • मुंहासे और पिंपल्स होना- चेहरे पर अचानक दाने होना भी पित्त बढ़ने का संकेत हो सकता है. हालांकि, ये पिंपल्स लाल, दर्दनाक और जल्दी ठीक ना होने वाले होते हैं.
  • पसीना ज्यादा आना- चेहरे पर ज्यादा तेल आना और सामान्य से अधिक पसीना आना भी पित्त बढ़ने का लक्षण है और इससे त्वचा चिपचिपी लगती है.

पित्त को संतुलित करने के लिए क्या करें?

ठंडी चीजें खाएं- अपने आहार में ठंडी चीजें शामिल करें और नारियल पानी, तरबूज, सौंफ और धनिया का पानी पिएं.
पानी पिएं- अपनी डाइट में पानी की मात्रा बढ़ाएं और 10 गिलास पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखें.
योग करें- शरीर को हेल्दी रखने के लिए योग बहुत जरूरी है. आप पित्त को कम करने वाले योग कर सकते हैं.   

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ