---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Pimple Causes: किडनी से लेकर लिवर तक, पिंपल बताएंगे शरीर के किस अंग में हैं गड़बड़

Pimple Causes: पिपंल्स, जिसे मुंहासे भी कहते हैं, स्किन से जुड़ी एक समस्या है, जो मुख्यत: चेहरे पर निकलते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पिंपल्स के चलते आपको शरीर के अंदरूनी अंगों के बारे में जानकारी मिलती है।

---विज्ञापन---

Pimple Causes: अक्सर लोग पिंपल्स को युवाओं की जवानी से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह एक प्रकार की स्किन से जुड़ी समस्या है, जिसमें लड़के-लड़कियों के मुंह पर पिंपल निकलते हैं। हालांकि, आप इसे सीधा-सीधा स्किन प्रॉब्लम या इंफेक्शन मान सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि पिंपल सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं है। यह शरीर के अन्य अंगों की सेहत से जुड़े राज भी खोलते हैं। ये शरीर के अंदर किसी अंग में हो रही गड़बड़ी का संकेत भी हो सकते हैं, जिन्हें हमें समझना जरूरी होता है। इस रिपोर्ट में जानिए कि पिंपल्स किस अंग के अस्वस्थ होने का संकेत कब देते हैं।

हम आपको यह जानकारी पेनफ्लेम क्लीनिक द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

पिंपल से जानिए कैसी है सेहत?

1. चेहरे पर पिंपल्स – पाचन तंत्र

अगर आपके फेस पर लगातार पिंपल्स हो रहे हैं, तो यह पाचन तंत्र के खराब होने का संकेत हो सकता है। खासकर मुंहासे और पिंपल्स का दिखना। ये दाने अक्सर दिमाग, गालों और जबड़े के आसपास होते हैं। इसका मतलब है कि आपका पाचन तंत्र खाने को सही से नहीं पचा पा रहा है, जिससे कब्ज, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

2. माथे पर पिंपल्स – लिवर

---विज्ञापन---

माथे पर पिंपल्स होने का संकेत लिवर के अनहेल्दी होने का होता है। लिवर बॉडी को डिटॉक्स करता है, और जब लिवर सही से काम नहीं करता, तो हमारे शरीर से हानिकारक तत्व बाहर नहीं निकल पाते हैं। इस कारण माथे पर पिंपल्स होते हैं।

3. ठोड़ी और जबड़े पर पिंपल्स – हार्मोनल इंबैलेंस

---विज्ञापन---

अगर आपके फेस की ठोड़ी और जबड़े के आसपास पिंपल्स हो रहे हैं, तो यह हार्मोनल असंतुलन का संकेत होता है। फीमेल्स में यह अक्सर पीरियड्स के टाइम या गर्भावस्था में होता है, क्योंकि इस समय शरीर का हार्मोन इंबैलेंस का स्तर डगमगाता रहता है।

pimple cause

फोटो क्रेडिट-freepik

---विज्ञापन---

4. गालों पर पिंपल्स – फेफड़े

गालों पर पिंपल्स होना आमतौर पर फेफड़ों की समस्या से जुड़ा होता है। यह संकेत देता है कि शरीर में ज्यादा धूल, प्रदूषण या स्मोकिंग के कारण लंग्स कमजोर हो रहे हैं। गालों पर पिंपल्स तब ज्यादा दिखाई देते हैं, जब शरीर में प्रदूषण की मात्रा अधिक हो जाती है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Painflame Clinic (@painflameclinic)

---विज्ञापन---

5. कान की त्वचा पर पिंपल्स – किडनी

---विज्ञापन---

किडनी की समस्या होने पर भी त्वचा पर पिंपल्स आते हैं। इसमें कानों के आस-पास दाने निकलते हैं। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो बॉडी में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिससे कानों पर पिंपल्स और दाने निकल जाते हैं।

6. नाक के पास पिंपल्स – दिल

---विज्ञापन---

यदि किसी के नाक की स्किन के आस-पास पिंपल्स हो रहे हैं, तो यह दिल की समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। यह आर्टरी में रुकावट और ब्लड फ्लो में रुकावट की ओर आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। नाक के पास बार-बार पिंपल्स होना हार्ट हेल्थ की खराबी का लक्षण है।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 21, 2024 11:48 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola