Phone Call Anxiety: आज के समय में कुछ लोग बिना खाए पूरे दिन रह सकते हैं, लेकिन अपने फोन के बिना रहना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को तो फोन की इतनी बुरी लत लग जाती है कि वो वॉशरूम में भी फोन लेकर घंटो बैठे रहते हैं। हालांकि फोन आज की जरूरत बन गया है। बड़े से बड़े काम आप अपने एक फोन के जरिए आसानी से कर सकते हैं। हालांकि आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें फोन कॉल आते ही चिंता होने लगती है। फोन पर बात करते वक्त उन्हें घबराहट होती है। किसी का भी फोन उठाने से पहले वो कई बार सोचते हैं। अगर आपको भी इसी तरह की कोई समस्या है, तो ये एक चिंता का विषय है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में।
ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे
फोन कॉल एंग्जाइटी क्या होती है?
फोन कॉल एंग्जाइटी को तनाव और स्ट्रेस का ही एक रूप माना जाता है। इस बीमारी में व्यक्ति का फोन पर बात करने का मन नहीं होता है। इसके अलावा फोन बजने पर वह सोचने लगता है कि उसे फोन उठाना चाहिए या नहीं। यह एक गंभीर बीमारी है, जिसमें फोन आते ही या फोन पर बात करते समय घबराहट होती है। फोन कॉल एंग्जाइटी को टेलीफोबिया और टेलीफोनोफोबिया के नाम से भी जाना जाता है।
फोन कॉल एंग्जाइटी के शुरुआती लक्षण
- फोन उठाते समय दिल की धड़कनों का तेज होना
- फोन पर बात करते समय सीने में सनसनी का अहसास होना
- कॉल पर बात करते समय अत्यधिक पसीना आना
- फोन उठाते समय हाथ का कांपना
- बात करते समय आवाज का कांपना
- बात करते समय हिचकिचाहट होना
- फोन उठाने का मन नहीं करना
- बात करते समय घबराहट होना
- फोन उठाने के बाद भी शांत रहना
फोन कॉल एंग्जाइटी से बचने के उपाय
- एक्सरसाइज करें
फोन कॉल एंग्जायटी से छुटकारा पाने का सबसे सरल उपाय है कि आप अपने दिमाग को शांत रखें। व्यायाम के साथ-साथ मेडिटेशन करें।
- CBT थेरेपी
फोन कॉल एंग्जाइटी से बचने के लिए आप CBT थेरेपी ले सकते हैं। लेकिन इसे किसी प्रोफेशनल थैरेपिस्ट की मदद से ही करें।
-
लोगों से बात करें
आमतौर पर ये समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है, जो अकेला रहना पसंद करते हैं। अगर आप फोन कॉल एंग्जायटी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सोशल एक्टिविटीज में भाग लें। लोगों से मिलने-जुलने और बातें करने से आपका डर खत्म हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Makeup Tips: गर्मी में पसीने से बार-बार हट जाता है मेकअप, ऐसे में अपनाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
8 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines