Saree Cancer Symptoms: साड़ी कैंसर को पेटीकोट कैंसर (Petticoat Cancer) या धोती कैंसर भी कहते हैं. यह स्किन कैंसर का ही एक टाइप है जो बहुत टाइट साड़ी या पेटीकोट बांधने के कारण होता है. भारतीय महिलाएं सालों तक लगातार साड़ी पहनती हैं. बहुत सी ऐसी महिलाएं भी हैं जो एक उम्र के बाद सिर्फ साड़ी ही पहनती हैं और ट्रेडिशनल नाड़े वाले पेटीकोट को कमर पर बांधती हैं. पेटीकोट को आमतौर पर इतना टाइट बांधा जाता है जिससे साड़ी कमर पर घुसाई जाए तो वो खिसके नहीं. लेकिन, इससे कमर पर परमानेंट निशान पड़ने लगता है. यह निशान कमर पर सिर्फ त्वचा को ही नहीं बदलता बल्कि त्वचा के कैंसर (Skin Cancer) का कारण भी बन सकता है.
यह भी पढ़ें – किडनी खराब हो तो कभी ना खाएं ये 10 चीजें, डॉक्टर ने कहा बिगड़ सकती है तबीयत
साड़ी कैंसर कैसे होता है
साड़ी कैंसर एक रेयर कैंसर है जो लंबे समय तक साड़ी पहनने वाली महिलाओं को हो सकता है. साड़ी कैंसर का एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक 55 वर्षीय महिला को 2 सालों से पेट और पीठ के निचले हिस्से पर अल्सर हो गया था. इस अल्सर के कारण हल्का दर्द भी रहने लगा था जो छूने पर या किसी भी तरह के प्रेशर में बढ़ जाता था. इस अल्सर के आस-पास की त्वचा पिग्मेंटेड और स्केली यानी खुरदरी थी. टिशू बायोप्सी की गई तो पता चलता महिला को स्कैमस सेल कार्सिनोमा है जोकि त्वचा के कैंसर का प्रकार है. महिलाओं को कमर पर टाइट पेटीकोट या साड़ी बांधने के कारण यह कैंसर हो सकता है. ऐसे में समय रहते इसके शुरुआती लक्षण (Saree Cancer Symptoms) पहचानने बेहद जरूरी होते हैं.
साड़ी कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं
- कमर की त्वचा हर समय लाल नजर आती है.
- अल्सर या चोट दिखने लगती है जो ठीक नहीं होती है.
- प्रभावित स्किन मोटी हो जाती है और त्वचा का रंग बदलने लगता है.
- त्वचा स्केली या खुरदुरी नजर आने लगती है.
किन महिलाओं को हो सकता है साड़ी कैंसर
जो महिलाएं कमर पर पेटीकोट बहुत टाइट बांधती हैं और घंटों तक टाइट साड़ी पहने रखती हैं उन्हें यह कैंसर हो सकता है.
साड़ी कैंसर से कैसे बचें
इलाज से बेहतर सावधानी होती है इसीलिए समय रहते कुछ बातों को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लिया जाए तो साड़ी कैंसर से बचा जा सकता है –
- पेटीकोट का नाड़ा थोड़ा ढीला बांधें जिससे कमर पर ज्यादा प्रेशर ना पड़े.
- सॉफ्ट और ब्रीदेबल फैब्रिक का पेटीकोट पहनें जिससे स्किन को सांस लेने का मौका मिले.
- अपने कपड़े पहनने के स्टाइल को बदलते रहें. हमेशा एक ही तरह के कपड़े ना पहनें जिससे स्किन के किसी हिस्से पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता हो.
- अपनी स्किन को देखते रहें. अगर स्किन पर किसी तरह की इरिटेशन लंबे समय तक हो रही है या दर्द है तो इसे इग्नोर ना करें.
यह भी पढ़ें – बच्चे के गले में कुछ अटक जाए तो तुरंत करें यह काम, डॉक्टर ने कहा चोकिंग से बचेगा बच्चा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
15 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
17 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines