Pet Saaf Kaise Kare: पेट की दिक्कतों से अनेक लोग दोचार होते हैं. कभी पेट में अपच हो जाती है, कभी गैस रहती है तो ऐसे कितने ही लोग हैं जो लंबे समय से चली आ रही कब्ज से परेशान हैं. अगर आपकी भी ऐसी ही दिक्कतें हैं तो बाबा रामदेव की सलाह आपके काम आएगी. योगगुरु बाबा रामदेव बताते हैं कि पेट की अच्छी तरह से सफाई करने के लिए और कब्ज (Constipation) से छुटकारा पाने के लिए खानपान से जुड़ी आदतों में बदलाव किया जा सकता है. बाबा रामदेव बताते हैं कि क्या खाने पर कब्ज से राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें – रोटी पर घी लगाकर क्यों नहीं खाना चाहिए, आचार्य बालकृष्ण ने बताए चिपड़ी रोटी खाने के नुकसान
पेट की गंदगी कैसे करें साफ | How To Clean Stomach
- बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बताते हैं कि नाशपाती खाने पर कब्ज दूर होती है. इसे चबा-चबाकर खाएं. अगर आपका पेट ठीक तरह से साफ ना हो तो आपको नाशपाती जरूर खानी चाहिए.
- मूली भी लिवर, पेट और आंतों के लिए बेस्ट होती है. जड़ी मूली खाने पर पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है.
- कब्ज की दिककत हो तो अमरूद, पपीता और अनार का सेवन भी फायदेमंद होता है. इससे पेट तेजी से साफ होता है.
- गर्म दूध में इसबगोल मिलाकर पीने पर भी कब्ज से राहत मिलती है. इसबगोल का सेवन पेट की दिक्कतों पर रामबाण साबित होता है.
- पका हुआ केला खाने पर भी पेट साफ होता है. यह फाइबर से भरपूर फल है जो पेट की सेहत के लिए अच्छा है.
- सेब खाने पर शरीर को फाइबर मिलता है और कब्ज दूर होती है. यह पेट तेजी से साफ करता है.
- बाबा रामदेव कहते हैं कि आपको बहुत ज्यादा कब्ज होती है और पेट साफ नहीं होता है तो रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस और आंवला जूस पीने पर भी पेट साफ होने में मदद मिलती है. ये दोनों ही चीजें क्रोनिक कब्ज को दूर करती हैं.
इस तरह खाएं खाना
बाबा रामदेव की सलाह है कि कभी भी खाना तेजी से या जल्दी से नहीं खाना चाहिए. खाने को हमेशा चबा-चबाकर खाएं जिससे खाने के साथ लार अच्छे से बने. इससे खाना बेहतर तरह से पचेगा और कब्ज नहीं बनेगी.
त्रिफला भी आएगा काम
कब्ज से परेशान लोगों के लिए त्रिफला भी फायदेमंद है. आप हफ्ते में एक बार त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं. त्रिफला का पाउडर पेट साफ करता है.
पिएं इन मसालों का पानी
सुबह खाली पेट जीरा, सौंफ या धनिया का पानी पिया जा सकता है. इन मसालों का पानी पेट के लिए बेहद अच्छा होता है. इनसे पेट साफ होता है और पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं.
क्यों जमती है पेट में गंदगी
मैदा और जंक फूड- पिज्जा, बर्गर, बिस्किट या मैदा से बनी चीजें आंतों की दीवारों पर चिपक जाती हैं क्योंकि इनमें फाइबर बिल्कुल नहीं होता.
पानी की कमी – पर्याप्त पानी न पीने से मल सख्त हो जाता है और आंतों से बाहर नहीं निकल पाता.
देररात खाना – रात को भारी भोजन करने से शरीर को उसे पचाने का समय नहीं मिलता, जिससे वह पेट में पड़ा-पड़ा सड़ता है.
चीनी और तेल का अधिक सेवन – ज्यादा मीठा और तला-भुना खाना लिवर को धीमा कर देता है, जिससे टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं.
शारीरिक एक्टिविटी की कमी – सारा दिन बैठे रहने या एक्सरसाइज न करने से पाचन क्रिया सुस्त पड़ जाती है.
तनाव – दिमाग और पेट का गहरा संबंध है. ज्यादा तनाव लेने से पाचन रस कम बनते हैं जिससे खाना ठीक से नहीं पचता.
अधूरी नींद – नींद पूरी न होने से शरीर की गंदगी साफ करने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित होती है.
दवाइयों का असर- लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स या दर्द निवारक गोलियां लेने से पेट के अच्छे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें – सर्दियों में खुद को ठंड से कैसे बचाएं? बाबा रामदेव ने कहा बस एक चम्मच पी लें यह तेल, शरीर में आ जाएगी गर्मी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
3 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines