Which Increase Acidity In Stomach: पेट में गैस बनना बहुत ही आम समस्या है. हालांकि, कुछ लोगों को यह परेशानी जन्म से ही होती है, लेकिन अचानक यह समस्या सामने आने लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. हालांकि, कई बार गैस बनने का कारण गलत खान-पान या रात के खाने का असर हो भी सकता है. अगर हल्का खाने के बाद भी अगर पेट में गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो यह किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो वक्त पर लक्षणों की पहचान करने पर किसी बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं पेट में बनने वाली गैस किन बीमारियों का संकेत हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बिस्तर पर लेटते ही आ जाएगी नींद, दवा लेने के बजाय सोने से पहले करें ये 5 काम
पेट में गैस बनना क्यों हो सकता है खतरनाक?
पेट में गैस बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसकी वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है. हालांकि, ये कारण सामान्य हैं, लेकिन जब समस्या लगातार बनी रहे तो सावधान होना जरूरी है.
- मसालेदार खाने की वजह
जल्दी-जल्दी खाने की आदत - अनहेल्दी ड्रिंक का सेवन करना
- लंबे समय तक खाली पेट रहना
अनियमित दिनचर्या अपनाना
किन संकेतों को ना करें नजरअंदाज
लगातार पेट दर्द रहना- गैस बनने का एक कारण यह भी हो सकता है. अगर आपके पेट में दर्द है या आप लंबे वक्त से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. यह आंतों की बीमारी का संकेत भी हो सकता है.
पेट फूलना और भारीपन- कई बार गैस के साथ पेट फूलने की समस्या पैदा हो जाती है. अगर आपका पेट फूल रहा है तो यह पाचन में गड़बड़ी होने का संकेत हो सकता है. इसका वक्त पर इलाज करना बहुत ही जरूरी है.
बार-बार डकार आना- गैस के साथ बार-बार डकार आना भी खतरनाक हो सकता है. अगर आपका पाचन खराब है तो यह आंतों में बैक्टीरिया होने या असंतुलन होने का भी संकेत हो सकता है.
वजन का अचानक कम होना- गैस के साथ अगर आपका वजन कम हो रहा है तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. बिना किसी डाइट प्लान किए या एक्सरसाइज किए वजन घटना किसी भी तरह नॉर्मल नहीं हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- भारत में 40% से ज्यादा महिलाएं क्यों जूझ रही खून की कमी से? जानिए कैसे ठीक होगी यह समस्या
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
11 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
15 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
16 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
18 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines