Stomach Cancer Signs And Symptoms: पेट पाचन तंत्र का हिस्सा होता है. पेट में खाना स्टोर होता है और पचता है जिससे शरीर खाने के पोषक तत्वों को सोखता है. ऐसे में पेट में होने वाले कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric Cancer) भी कहा जाता है. पेट में एब्नॉर्मल सेल्स के बढ़ने पर कैंसर होता है. ये एब्नॉर्मल सेल्स पेट से शुरू होकर अन्य अंगों तक फैल सकती हैं. लेकिन, पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों (Stomach Cancer Symptoms) को अक्सर ही आम दिक्कत समझ लिया जाता है जिसके कारण इस कैंसर की जांच और इलाज में देरी होने पर कैंसर की स्टेज एडवांस होती चली जाती है. ऐसे में कैंसर को समय रहते पहचानना और जल्द से जल्द इलाज शुरू करना जरूरी है. कैंसर रिसर्च, यूके वेबसाइट से शेयर की गई जानकारी के आधार पर जानिए पेट के कैंसर में कैसे लक्षण नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या सर्जरी के बाद दोबारा हो सकता है मोतियाबिंद? AIIMS के डॉक्टर ने दिया जवाब, बताई Cataract से जुड़ी जरूरी बातें
पेट के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं
पेट का कैंसर होने पर ये कुछ सामान्य लक्षण हैं जो नजर आ सकते हैं –
- कुछ निगलने में दिक्कत होना
- बिना किसी कारण के वजन कम होना
- पेट में दर्द होना
- अपच की समस्या
- कम खाने के बाद भी पेट फूला हुआ महसूस होना
- भूख में कमी आ जाना
- मल का रंग गहरा दिखना
- रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण थकान महसूस होना
अपच और जलन
पेट के कैंसर में अपच और जलन ऐसे लक्षण हैं जिन्हें लोग आम एसिडिटी समझने की गलती कर देते हैं. खाना ना पचने और फूड पाइप तक खाना ना आने की दिक्कत एसिडिटी में होती है. लेकिन, पेट का कैंसर होने पर भी ऐसे ही लक्षण दिख सकते हैं. इसमें पेट फूला हुआ रहता है, बीमार महसूस होता है, छाती या पेट में असहजता होती है और खाना खाने के बाद जलन महसूस होती है.
उल्टी में नजर आ सकता है खून
पेट के कैंसर के कुछ मामलों में उल्टी में खून आने की समस्या हो सकती है. इसमें उल्टी में लाल चटक रंग नजर आता है. ऐसा भी हो सकता है कि उल्टी में गहरे कॉफी ग्राउंड्स के रंग की चीजें नजर आती हैं.
मल में खून आना
कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि मल में खून नजर आ सकता है. इसमें मलत्याग करते हुए खून निकलता है या फिर स्टूल यानी मल का रंग गहरा भूरा या काला नजर आ सकता है. यह इंटरनल ब्लीडिंग का लक्षण हो सकता है.
यह भी पढ़ें – स्ट्रोक बन सकता है ब्रेन ट्यूमर की वजह, स्टडी में हुआ खुलासा, सिर पर लगी चोट भी बढ़ा सकती है कैंसर का खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
14 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
17 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
18 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
19 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
20 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
22 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Cancer Research
First published on:
Know More: Editorial Guidelines