स्ट्रोक बन सकता है ब्रेन ट्यूमर की वजह, स्टडी में हुआ खुलासा, सिर पर लगी चोट भी बढ़ा सकती है कैंसर का खतरा

Brain Stroke and Brain Tumor: टेक्सस चिल्ड्रन्स के डंकन न्यूरोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सहयोगी संस्थानों के रिसर्चर्स ने अपनी हालिया स्टडी में ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन ट्यूमर के बीच कनेक्शन पाया है. रिसर्चर्स का कहना है कि स्ट्रोक कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है.

Brain Stroke Brain Tumor

ब्रेन ट्यूमर क्या है और इसके लक्षण क्या होते हैं, जानिए यहां. AI Generated Image

विज्ञापन

Brain Stroke Symptoms: टेक्सस चिल्ड्रन्स के डंकन न्यूरोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सहयोगी संस्थानों के रिसर्चर्स ने ‘नेचर कैंसर’ जर्नल में प्रकाशित स्टडी में बताया है कि स्ट्रोक से ग्लियोमा बढ़ता है. ग्लियोमा एक तरह का ब्रेन कैंसर है. एपिडेमिओरोजिकल और क्लीनिकल स्टडीज में पाया गया कि जिन मरीजों में स्ट्रोक या ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी थी उनमें ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) डेवलप होने का खतरा ज्यादा है. यह रिस्क उम्र और लिंग पर आधारित है. हालांकि, क्लीनिकल ऑब्जर्वेशन के बाद भी यह नहीं पता किया जा सका कि दिमाग पर लगी चोट और कैंसर के बीच क्या है जो दोनों को कनेक्ट करता है.

यह भी पढ़ें – Diabetes की स्क्रीनिंग कब करवानी चाहिए? एक्सपर्ट्स से जानिए टाइप-2 डायबिटीज के शुरुआती लक्षण कैसे आते हैं नजर

विज्ञापन

दिमाग की चोट बन सकती है ब्रेन कैंसर का रिस्क फैक्टर

स्टडी में पाया गया कि दिमाग की चोट ब्रेन कैंसर का एक बड़ा रिस्क फैक्टर है. यह भी देखा गया कि न्यूरॉन और ट्यूमर के बीच होने वाला इंटरेक्शन कैंसर के बढ़ने में मदद करता है. दिमाग की दूसरी कोशिकाएं जिन्हें एस्ट्रोसाइट्स कहते हैं वे भी ब्रेन कैंसर की कोशिकाओं से कम्यूनिकेट करती हैं और उनके व्यवहार पर असर डालती हैं. ऐसे में रिसर्चर्स का मानना है कि कैंसर के काम करने के तरीकों और उसके इलाज पर रिसर्च करते समय इन पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

ब्रेन स्ट्रोक क्या होता है

ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल इमरजैंसी है जो दिमाग तक खून पहुंचाने वाली कोशिकाओं के ब्लॉक होने पर होती है. अगर दिमाग तक ऑक्सीजन या खून नहीं पहुंचता है तो दिमाग की नसें फट सकती हैं. इससे स्ट्रोक आता है. स्ट्रोक के कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है.

विज्ञापन

स्ट्रोक के क्या लक्षण होते हैं

  • स्ट्रोक आने पर चेहरा एक तरफ लटकने लगता है
  • चेहरा सुन्न पड़ जाता है, हाथ-पैर या चेहरे पर लकवा मार सकता है
  • बोलने में दिक्कत होती है और दूसरे व्यक्ति की बात समझने में भी दिक्कत आती है
  • एक या दोनों आंखों से देखने में दिक्कत आती है
  • सिर में तेज दर्द होने लगता है
  • चलने में दिक्कत आती है

स्ट्रोक के लक्षण नजर आने पर बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर क्या होता है

दिमाग में एब्नॉर्मल सेल्स की ग्रोथ होना या एब्नॉर्मल मास नजर आना ब्रेन ट्यूमर कहलाता है. ब्रेन ट्यूमर कैंसर वाला या बिना कैंसर वाला भी हो सकता है. अगर शरीर के किसी और हिस्से से फैलते हुए कैंसर दिमाग तक आता है तो इसे सेकंडरी या मेटास्टेटिक कैंसर कहते हैं. ग्लियोमास दिमाग की ग्लायल सेल्स में होने वाली सेल्स की ग्रोथ है. यह बिना कैंसर वाली या कैंसर वाली सेल्स हो सकती हैं.

विज्ञापन

ब्रेन ट्यूमर के क्या लक्षण होते हैं

  • सिर में दर्द होता है और प्रेशर महसूस होता है, यह सुबह के समय ज्यादा होता है
  • लगातार सिर में दर्द होता है या हर कुछ देर में होने लगता है
  • जी मिचलाता है और उल्टी आती है
  • देखने में दिक्कत हो सकती है, चीजें डबल नजर आने लगती हैं
  • एक हाथ या पैर की मूवमेंट महसूस नहीं होती है
  • बोलने में दिक्कत आती है
  • हर समय थकान महसूस होती है
  • कंफ्यूजन रहती है
  • चीजें याद रखने में दिक्कत आती है
  • पर्सनैलिटी में बदलाव होने लगता है
  • दौरा पड़ सकता है
  • सुनने में परेशानी आने लगती है, सिर घूमता है और कान में दिक्कत होती है.

अगर इस तरह के लक्षण नजर आते हैं तो इन्हें इग्नोर ना करें और डॉक्टर से जांच कराएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


विज्ञापन

Source - News Medical

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ