Yogasana For Belly Fat: आजकल ज्यादातर काम बैठे रहने का है, जिससे बॉडी की मूवमेंट कम होती है और वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है. वजन बढ़ने का सबसे ज्यादा असर पेट पर पड़ता है. हालांकि, इसके पीछे की वजह एक्सरसाइज की कमी या बहुत ज्यादा बाहर का खाने की वजह से हो सकता है. इसलिए बाहर निकला पेट (Belly Fat) आम समस्या बन गया है. पेट की चर्बी ना सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी बिगड़ती है, बल्कि डायबिटीज, फैटी लिवर और हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ जाती है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव के बताए कुछ योगासन नियमित रूप से करने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं पेट अंदर करने के लिए बाबा रामदेव द्वारा सुझाए गए 5 असरदार योगासन, जो घर पर आसानी से किए जा सकते हैं. आप भी इन योगासनों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं, जिससे यकीनन आपको फायदा होगा.
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं छोटे छालों से भी हो सकता है मुंह के कैंसर की शुरुआत?
बाहर निकले हुए पेट को अंदर करने के लिए 5 योगासन
कपालभाति प्राणायाम- बाबा रामदेव ने कपालभाति प्राणायाम करने की सलाह दी है. उनके अनुसार इसे रोजाना करने पर पेट की चर्बी कम हो जाती है और लगातार घटने लगती है. साथ ही, यह पेट और कमर की चर्बी कम करता है और पाचन तंत्र मजबूत रहता है और शरीर से गंदे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं.
भुजंगासन- इस आसन को करना बहुत ही आसान है, जिससे पेट की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी कम होने लगती है. कमर दर्द में भी राहत मिलने लगती है और अगर आपका पेट खराब है तो आपको फायदा हो सकता है. इसको करने के लिए पेट के बल जाएं और हथेलियां कंधों के पास रखें और धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं.
पवनमुक्तासन- गैस, कब्ज और पेट की सूजन को कम करने के लिए जरूरी है कि आप इस योग को करें. ऐसा करने से पेट की चर्बी घट जाती है और गैस या अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल जाती है. इस योग को करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों घुटनों को छाती से लगाएं और कुछ सेकंड रुकें.
नौकासन- यह आसन सीधे पेट की मांसपेशियों पर काम करता है. इससे बैली फैट बहुत तेजी से कम होता है और कोर मसल्स मजबूत होती हैं. शरीर में संतुलन बढ़ता है, जिसे करने के लिए आपको पीठ के बल लेटकर हाथ और पैर ऊपर उठाएं, शरीर को नाव की तरह संतुलित रखना है
धनुरासन- इसे करने से आपको बहुत ही जल्दी फायदा होगा. यह आसन पूरे पेट को एक्टिव करता है. रोजाना करने से पेट और जांघों की चर्बी कम होगी और मेटाबॉलिज्म तेज होगा. शरीर में ऊर्जा बढ़ेगी, जिसे करने के लिए पेट के बल लेटकर दोनों पैरों को पीछे से पकड़ें और शरीर को ऊपर उठाएं.
इसे भी पढ़ें- क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत होता है नाइटफॉल? जानिए क्यों इससे परेशान हो जाते हैं पुरुष
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
4 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
5 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
11 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
15 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines