Pet Ka Cancer Kya Hota Hai: आजकल अपनी हेल्थ के प्रति सचेत रहना और शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है. कई बार साधारण से दिखने वाले लक्षण भी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं, जिन्हें समय पर पहचानना जरूरी है. ऐसे में अगर आपके पेट में दर्द है और दवा खाने के कुछ देर बाद फिर होने लगता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. यह पेट का कैंसर होने का शुरुआती लक्षण हो सकता है. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर गणेश नागराजन का कहना है कि पेट के कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों में लगातार पेट दर्द या जलन, थोड़ा खाने के बाद ही पेट भरा महसूस होना या भूख में कमी होना हो सकता है. इसलिए हमें इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- पार्टी करने के बाद पेट खराब हो जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया दस्त को ठीक करने के लिए 4 आयुर्वेदिक उपाय
पेट का कैंसर क्या है?
पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर के नाम से भी जाना जाता है. इस बीमारी में पेट की अंदरुनी परत खराब हो जाती है. साथ ही, अंदरुनी सेल्स के असामान्य रूप से बढ़ने से पेट में गांठें बन सकती हैं, जिन्हें ट्यूमर कहते हैं. आमतौर पर, यह समस्या पेट की सबसे अंदर वाली परत से शुरू होती है और अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह तेजी से शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकती है.
पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण
कमजोरी होना- पेट में दर्द होने के साथ-साथ कमजोरी भी हो जाती है और इंसान का शरीर थका हुआ रहता है. ऐसे में अपने रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल लग सकता है.
मल में खून आना- पेट का कैंसर होने पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में ब्लीडिंग हो सकती है. इसके कारण उल्टी या मल के साथ खून आ सकता है, हालांकि, मल में खून आना किसी दूसरी अंदरूनी बीमारी का भी संकेत हो सकता है.
भूख कम लगना- इस बीमारी में इंसान को भूख कम लगती है और धीरे-धीरे खत्म होती चली जाती है. इसकी वजह से इंसान का वजन बहुत तेजी से घटता है और कैंसर से लड़ना भी बहुत मुश्किल हो जाता है.
पेट में हल्का दर्द और बेचैनी- पेट में दर्द होना आम बात है लेकिन अगर ऐसा हर रोज हो रहा है और आपको बेचैनी भी रहती है तो यह कैंसर होने का शुरुआती लक्षण हो सकता है. आप इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
उल्टी होना- कुछ भी खाने पर या चीज देखने पर उल्टी का एहसास होना भी शुरुआती संकेत हो सकता है. इस दौरान खाना खाते समय या बिना कुछ खाए भी उल्टी आने जैसा महसूस हो सकता है.
अगर दवा खाने के बाद भी पेट में दर्द नहीं जा रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- आखों में दिखते हैं इन 7 बीमारियों के लक्षण, जानिए आंखों का पीलापन, पानी आना, सूजन और कीचड़ जमने का क्या कारण है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 hr agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
4 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
18 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
19 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
23 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines