पार्टी करने के बाद पेट खराब हो जाए तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया दस्त को ठीक करने के लिए 4 आयुर्वेदिक उपाय 

Loose Motion Home Remedies: कई बार पार्टी में जरूरत से ज्यादा खाने की आदत भारी पड़ जाती है और हम हमारा पेट खराब हो जाता है. अगर आपको भी सुबह उठते ही दस्त लगने लगे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

Loose Motion Home Remedies

इस स्थिति में दवा लेने के बजाय अपने आहार पर ध्यान दें. Image Credit- Freepik

Home Remedies for Loose Motion: न्यू ईयर की पार्टी एंजॉय करते अक्सर लोग ओवरईटिंग कर लेते हैं, जिसकी वजह से पेट खराब हो जाता है. सुबह उठते ही खट्टी डकार आना शुरू हो जाती है और बार-बार टॉयलेट के चक्कर भी लगते हैं. इसकी वजह से कमजोरी हो जाती है और शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है. बार-बार उल्टी का मन होता है और सिर दर्द भी शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी पेट में दर्द या दस्त से परेशान हैं तो इस स्थिति में दवा लेने के बजाय अपने आहार पर ध्यान दें और हमारे बताए गए घरेलू नुस्खे को फॉलो करें. इन्हें अपनाने के बाद यकीनन आपको दस्त से राहत मिलेगी और कमजोरी भी महसूस नहीं होगी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्त रोकने के आयुर्वेदिक उपाय | Ayurvedic Tips for Loose Motion 

एक्सपर्ट का क्या कहना है? 

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि अगर आपका पेट खराब है और कुछ खाने का मन नहीं कर रहा है तो आपको आयुर्वेदिक नुस्खे आजमाने की जरूरत है. आप घर में ही रखी सामग्रियों से दस्त से छुटकारा पा सकते हैं. 

आयुर्वेदिक नुस्खे 

केला और दही- दस्त आने पर केला और दही बहुत ही फायदेमंद है. एक्सपर्ट दस्त आने पर अक्सर केला खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि केले में मौजूद पोटेशियम पेट को साफ करने का काम करता है और दही पेट को हल्का महसूस करने का काम करती है. 

विज्ञापन

घी और जायफल- एक्सपर्ट का कहना है कि दस्त से तुरंत राहत पाने के लिए घी बहुत ही अच्छा है. इसका सेवन जायफल के साथ किया जा सकता है. इससे बहुत ही जल्द आपको आराम मिलेगा. हालांकि, आपको एक चुटकी जायफल की जरूरत होगी, क्योंकि जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. 

नींबू की चाय- नींबू की चाय पेट और हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है. आप पेट को साफ करने के लिए नींबू की चाय पी सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप चाय की पत्ती को पानी के साथ उबालें और एक कप में निकाल लें. इसे ठंडा करने के बाद नींबू निचोड़कर सर्व करें. 

विज्ञापन

दही चावल का सेवन करें- आप दही के साथ उबले चावल को भी सर्व कर सकते हैं. इसे खाने से दस्त में तुरंत टाका लग जाता है. इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. बस एक कटोरी चावल को एक कटोरी दही में मिलाना है और इसका सेवन करना है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ