आखों में दिखते हैं इन 7 बीमारियों के लक्षण, जानिए आंखों का पीलापन, पानी आना, सूजन और कीचड़ जमने का क्या कारण है

Yellow Eyes Causes: ऐसी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जिनके लक्षण आंखों पर नजर आते हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये बीमारियां जिनके वॉर्निंग साइन आंखों में दिखते हैं और समय रहते पहचाने जा सकते हैं.

Disease signs in eyes

आंखें किन बीमारियों का वॉर्निंग साइन देती हैं, जानिए यहां.

Diseases Signs In Eyes: आंखें बाहरी दुनिया को खुद में बसा लेती हैं तो शरीर के अंदर क्या चल रहा है उसका भी हाल बताती हैं. ऐसी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें (Health Problems) या कहें बीमारियां हैं जिनके लक्षण आंखों पर नजर आते हैं. आंखों से पानी आना, आंखों में सूजन, आंख दर्द करना, जरूरत से ज्यादा कीचड़ जमना, आंखों में खुजली होना, आंखों से पानी बहना या फिर धुंधला नजर आना किसी गंभीर बीमारी का वॉर्निंग साइन हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह समय रहते आंखों से बीमारियों का पता लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

आंखें किन बीमारियों के लक्षण देती हैं

धुंधला नजर आना

विज्ञापन

अगर आपको धुंधला नजर आता है तो इसकी वजह डायबिटीज हो सकती है. धुंधला दिखना डायबिटीज का संकेत (Diabetes Sign) हो सकता है क्योंकि लंबे समय तक हाई शुगर लेवल्स रहते हैं तो आंखों की छोटी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है और इससे डायबिटीज रेटिनोपैथी हो जाती है. ऐसे में आंखें कमजोर होने लगती हैं.

विज्ञापन

आंखों में कीचड़ आना

सोकर उठने के बाद आंखों में थोड़ा बहुत कीचड़ नजर आता है. लेकिन, अगर आंखों में बार-बार और जरूरत से ज्यादा कीचड़ आता है तो इसकी वजह कंजंक्टिवाइटिस, एलर्जी या कोई बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है.

विज्ञापन

आंखों में पीलापन

लिवर खराब होने पर आंखों में पीलापन (Aankho me peelapan) नजर आ सकता है. लिवर बिलिरुबिन को फिल्टर नहीं कर पाता जिससे यह खून में बढ़ने लगता है और आंखों पर पीलापन दिखने लगता है. आंखों का पीलापन हेपेटाइटिस, ज्यादा शराब पीना या फिर किसी तरह के इंफेक्शन के चलते भी हो सकता है.

विज्ञापन

कोर्निया के चारों ओर घेरा

अगर आंखों के काले हिस्से यानी कोर्निया के चारों और सफेद या भूरे रंग की लकीर दिखती है तो यह आंखों में फैट जमा होने का संकेत है. 40 वर्ष की उम्र के बाद ऐसा सामान्य तौर पर हो जाता है. कम उम्र में ऐसा होना हाई कॉलेस्ट्रोल का लक्षण (High Cholesterol Symptom) हो सकता है.

विज्ञापन

आंखों में सूजन होना या आंख से पानी आना

आंखों में सूजन होने की वजह एलर्जी, कंजंक्टिवाइटिस, साइनस, नींद की कमी, ज्यादा रोना, थायराइड या फिर किडनी रोग का लक्षण हो सकता है. पलकों पर कोई दर्दनाक फुंसी निकलने पर भी आंख सूज सकती है. वहीं, आंखों में वायरल इंफेक्शन, एलर्जी या आंसू नलिका के अवरुद्ध हो जाने पर आंखों से लगातार पानी बहता है.

विज्ञापन

आंखों में खुजली होना

आंखों में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं. एलर्जी, ड्राई आई सिंड्रोम, संक्रमण जैसे कंजंक्टिवाइटिस, ब्लेफेराइटिस या बाल चले जाने से खुजली हो सकती है. कई बार कॉन्टेक्ट लेंस के कारण भी आंखों में जलन और खुजली हो जाती है.

विज्ञापन

आंखों में दर्द होना

आंखों में दर्द होने की सामान्य वजह आंखों का सूखना, एलर्जी, संक्रमण, साइनेस, सिरदर्द या माइग्रेन का दर्द हो सकता है. इसके अलावा बहुत ज्यादा देर तर फोन या कंप्यूटर के इस्तेमाल से आंखों में दर्द हो सकता है. ग्लूकोमा, आइरिटिस या ऑप्टिक न्यूरिटिस जैसी कंडीशंस भी आंखों के दर्द की वजह बनती हैं.

विज्ञापन

अगर आपको आंखों पर इनमें से कोई भी लक्षण नजर आ रहा है तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क करके जांच करना जरूरी है. वॉर्निंग साइन पहचान लिए जाएं तो किसी भी समस्या का जल्द से जल्द पता लगाकर उसे गंभीर बीमारी बनने से रोका जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ