पेट में कैंसर होने से पहले दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक्सपर्ट ने बताया समय पर पहचान करने के लिए क्या करना चाहिए

Stomach Cancer Causes: अगर आपके पेट में लगातार दर्द है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार नॉर्मल पेट में दर्द होना भी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. इसलिए आप डॉक्टर से बात करें और दर्द की वजह जानने की कोशिश करें.

Stomach cancer

पेट का कैंसर होने पर शुरू में ही शरीर ये सिग्नल देने लगता है. Image Credit- News24

Pet Ka Cancer Kya Hota Hai: आजकल अपनी हेल्थ के प्रति सचेत रहना और शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है. कई बार साधारण से दिखने वाले लक्षण भी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं, जिन्हें समय पर पहचानना जरूरी है. ऐसे में अगर आपके पेट में दर्द है और दवा खाने के कुछ देर बाद फिर होने लगता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. यह पेट का कैंसर होने का शुरुआती लक्षण हो सकता है. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर गणेश नागराजन का कहना है कि पेट के कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों में लगातार पेट दर्द या जलन, थोड़ा खाने के बाद ही पेट भरा महसूस होना या भूख में कमी होना हो सकता है. इसलिए हमें इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट का कैंसर क्या है?

पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर के नाम से भी जाना जाता है. इस बीमारी में पेट की अंदरुनी परत खराब हो जाती है. साथ ही, अंदरुनी सेल्‍स के असामान्य रूप से बढ़ने से पेट में गांठें बन सकती हैं, जिन्हें ट्यूमर कहते हैं. आमतौर पर, यह समस्या पेट की सबसे अंदर वाली परत से शुरू होती है और अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह तेजी से शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकती है.

पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण

कमजोरी होना- पेट में दर्द होने के साथ-साथ कमजोरी भी हो जाती है और इंसान का शरीर थका हुआ रहता है. ऐसे में अपने रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल लग सकता है. 

विज्ञापन

मल में खून आना- पेट का कैंसर होने पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में ब्लीडिंग हो सकती है. इसके कारण उल्टी या मल के साथ खून आ सकता है, हालांकि, मल में खून आना किसी दूसरी अंदरूनी बीमारी का भी संकेत हो सकता है. 

भूख कम लगना- इस बीमारी में इंसान को भूख कम लगती है और धीरे-धीरे खत्म होती चली जाती है. इसकी वजह से इंसान का वजन बहुत तेजी से घटता है और कैंसर से लड़ना भी बहुत मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

पेट में हल्का दर्द और बेचैनी- पेट में दर्द होना आम बात है लेकिन अगर ऐसा हर रोज हो रहा है और आपको बेचैनी भी रहती है तो यह कैंसर होने का शुरुआती लक्षण हो सकता है. आप इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

उल्टी होना- कुछ भी खाने पर या चीज देखने पर उल्टी का एहसास होना भी शुरुआती संकेत हो सकता है. इस दौरान खाना खाते समय या बिना कुछ खाए भी उल्टी आने जैसा महसूस हो सकता है. 

विज्ञापन

अगर दवा खाने के बाद भी पेट में दर्द नहीं जा रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ