Stomach Bloating: हमारी लाइफस्टाइल इतनी बुरी हो गई है कि खाने-पीने या सोने का कोई टाइम ही नहीं है. इसकी वजह से ज्यादा लोग पेट फूलने यानी ब्लोटिंग जैसी समस्या का सामना करते हैं. हालांकि, यह आम समस्या बन गई है, लेकिन इस दौरान ज्यादातर लोगों का पेट इस तरह फूल जाता है जैसे गुब्बारा भर दिया हो गैस, भारीपन, डकार, पेट में दर्द और बेचैनी इसके सामान्य लक्षण हैं. आयुर्वेद के अनुसार यह समस्या पाचन अग्नि के कमजोर होने और शरीर में वात बढ़ने से जुड़ी होती है. आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष जी के मुताबिक, अगर सुबह खाली पेट सही चीज का सेवन कर लिया जाए तो पाचन सुधरता है और पेट फूलने की दिक्कत धीरे-धीरे कम हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- दंड अभ्यास करने का सही तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इस योगासन को करने के अद्भुत फायदे
खाली पेट क्या पिएं?
सुबह खाली पेट मेथी और जीरे का पानी पिया जा सकता है. इसे पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और खाना आसानी से पचता है. इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है. बस 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी के बीज और 1 चम्मच जीरा मिलाएं. इसे रातभर छोड़ दें और सुबह उठकर छानकर हल्का गुनगुना करके पिएं.
यह पानी पीने के फायदे
- शरीर को डिटॉक्स करने और पेट की सूजन दूर करने में भी मदद करता है.
- पेट में जमी गैस बाहर निकलती है और सीने में जलन नहीं होती है.
- पानी में मेथी और जीरा मिलाकर पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है.
- यह नुस्खा कब्ज को दूर करता है, पेट में जमी गंदगी को बाहर निकालता है और इसलिए इस पानी को पीने से आप दिनभर एक्टिव महसूस करती हैं.
किन बातों का रखें ध्यान?
- सुबह उठते ही चाय या कॉफी ना पिएं.
- बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें.
- खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें.
- रोज 20 मिनट हल्की एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें.
- अगर पेट फूलने की समस्या लंबे समय तक बनी रहे और तेज दर्द या उल्टी जैसी शिकायत हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
- अपने खानपान पर ध्यान दें और पेट का ख्याल रखें.
इसे भी पढ़ें- आपका भी Uric Acid बढ़ गया है? जानिए कौन सी दाल खाना चाहिए और किनसे करें परहेज, देखें पूरी लिस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
4 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
10 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
14 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines