क्या गुब्बारे की तरह फूल जाता है आपका पेट? एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी ने बताया खाली पेट पानी में मिलाकर क्या पीना चाहिए

Pet Fulne Ke Gharelu Upay: अगर आपका पेट फूलता है या गैस बन जाती है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर एक्सपर्ट के बताए टिप्स साझा किए गए हैं, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है. अगर सुबह खाली पेट सही चीज का सेवन कर लिया जाए तो पाचन सुधरता है.

Pet Fulne Ke Gharelu Upay

खाली पेट क्या पिएं? Image Credit- Shutterstock

Stomach Bloating: हमारी लाइफस्टाइल इतनी बुरी हो गई है कि खाने-पीने या सोने का कोई टाइम ही नहीं है. इसकी वजह से ज्यादा लोग पेट फूलने यानी ब्लोटिंग जैसी समस्या का सामना करते हैं. हालांकि, यह आम समस्या बन गई है, लेकिन इस दौरान ज्यादातर लोगों का पेट इस तरह फूल जाता है जैसे गुब्बारा भर दिया हो गैस, भारीपन, डकार, पेट में दर्द और बेचैनी इसके सामान्य लक्षण हैं. आयुर्वेद के अनुसार यह समस्या पाचन अग्नि के कमजोर होने और शरीर में वात बढ़ने से जुड़ी होती है. आयुर्वेद विशेषज्ञ आचार्य मनीष जी के मुताबिक, अगर सुबह खाली पेट सही चीज का सेवन कर लिया जाए तो पाचन सुधरता है और पेट फूलने की दिक्कत धीरे-धीरे कम हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली पेट क्या पिएं?

सुबह खाली पेट मेथी और जीरे का पानी पिया जा सकता है. इसे पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और खाना आसानी से पचता है. इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है. बस 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी के बीज और 1 चम्मच जीरा मिलाएं. इसे रातभर छोड़ दें और सुबह उठकर छानकर हल्का गुनगुना करके पिएं.

यह पानी पीने के फायदे

  • शरीर को डिटॉक्स करने और पेट की सूजन दूर करने में भी मदद करता है.
  • पेट में जमी गैस बाहर निकलती है और सीने में जलन नहीं होती है.
  • पानी में मेथी और जीरा मिलाकर पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है.
  • यह नुस्खा कब्ज को दूर करता है, पेट में जमी गंदगी को बाहर निकालता है और इसलिए इस पानी को पीने से आप दिनभर एक्टिव महसूस करती हैं.

किन बातों का रखें ध्यान?

  • सुबह उठते ही चाय या कॉफी ना पिएं.
  • बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें.
  • खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें.
  • रोज 20 मिनट हल्की एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें.
  • अगर पेट फूलने की समस्या लंबे समय तक बनी रहे और तेज दर्द या उल्टी जैसी शिकायत हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
  • अपने खानपान पर ध्यान दें और पेट का ख्याल रखें.

इसे भी पढ़ें- आपका भी Uric Acid बढ़ गया है? जानिए कौन सी दाल खाना चाहिए और किनसे करें परहेज, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ