Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

हल्की जलन को ना करें नजरअंदाज! UTI के ये लक्षण महिलाओं के लिए हो सकते हैं खतरनाक

Urine Mein Jalan Hona: आजकल महिलाओं में UTI की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है. इसलिए वक्त पर इस बीमारी की पहचान करना जरूरी है, क्योंकि पेशाब में होने वाली हल्की जलन uti का शुरुआती संकेत हो सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 16, 2026 08:24
Urine Mein Jalan Hona
महिलाओं में UTI के शुरुआती लक्षण. Image Credit- News24

Signs For Urine Infection: आजकल कई बीमारियों का पता यूरिन से लगाया जा सकता है. इसके रंग और इस दौरान होने वाली चीजों से अंदाजा लगाया जा सकता है. कई बार यूरिन रुक-रुक कर आता है तो कई बार जलन होती है. हालांकि, यूरिन करते वक्त हल्की जलन या बार-बार यूरिन आने की समस्या कई बार सामान्य नहीं होती, जिस अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन यह साधारण नहीं, बल्कि Urinary Tract Infection (UTI) का संकेत हो सकता है. अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह इंफेक्शन किडनी तक पहुंचकर गंभीर समस्या बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान कर तुरंत सावधानी बरती जाए. इसके लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, जिसके आधार पर पता लगाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज वालों की कैसी होनी चाहिए डाइट? कभी नहीं बढ़ेगा शुगर, बस अपनाएं ये टिप्स!

---विज्ञापन---

UTI किसे कहते हैं?

UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन जो एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है. यह सीधा यूरिनरी सिस्टम को प्रभावित करता है, इसलिए यह समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है.

महिलाओं में UTI के शुरुआती लक्षण

पेशाब करते समय जलन होना- यह पहला और आम लक्षण है. अगर आपको बार-बार जलन महसूस हो रही है तो इसे हल्के में ना लें.
बार-बार यूरिन आने की इच्छा होना- थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब जाने का मन करना UTI का संकेत हो सकता है.
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना- लोअर एब्डोमेन में हल्का या तेज दर्द भी इसका संकेत हो सकता है.  

---विज्ञापन---

UTI इंफेक्शन होने पर यूरिन में क्या बदलाव होता है?

बदबू आना- इस दौरान यूरिन में बदबू आना शुरू हो जाती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपको इंफेक्शन हो गया है.  
रंग में बदलाव- आपके रंग में बदलाव हो सकता है. अगर आपके लिए हल्का पीला नॉर्मल है तो यह रंग तेज आ सकता है.
थकान और हल्का बुखार- अगर बुखार आ रहा है तो इसका मतलब है कि इंफेक्शन थोड़ा बढ़ गया है. इंफेक्शन बढ़ने पर शरीर में कमजोरी भी आ सकती है.  

किन महिलाओं में ज्यादा खतरा होता है?

  • अगर आप कम पानी नहीं पीती हैं तो यह परेशानी हो सकती है.
  • यह इंफेक्शन प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा होता है. इसलिए बहुत ही ध्यान रखें.
  • डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं अपने यूरिन पर काफी ध्यान दें.
  • लंबे समय तक पेशाब रोकने की आदत से भी ऐसा हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- छाती में जलन होने का क्या कारण होता है? जानिए कैसे दूर होगी सीने की जलन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Apr 16, 2026 08:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.