Bar Bar Peshab Aana Kis Bimaari Ka Sanket Hai: कई लोग शुरुआत में पेशाब लीक होने की समस्या को मामूली मानकर अनदेखा कर देते हैं. खासकर महिलाएं इस बारे में खुलकर बात नहीं कर पातीं, जिससे परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती जाती है. शुरुआत में कुछ बूंदें लीक होती हैं, लेकिन समय के साथ यह समस्या बढ़ती रहती है और गंभीर रूप ले सकती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानी का कारण भी बन सकती है और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है. आइए जानते हैं किस बीमारी में इस तरह की समस्या होती है और कैसे राहत मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: 5 मिनट में बनाएं हेल्दी वेजिटेबल ऑमलेट, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फिट
इस बीमारी के कारण लीक होता है पेशाब Peshab Leak Hona
अगर आपको बार-बार पेशाब लगना, अचानक तेज इच्छा होना या हंसते-खांसते पेशाब निकल जाना जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो यह यूरेनरी इनकॉन्टीनेंस (Urinary Incontinence) के संकेत हो सकते हैं. कई बार बाथरूम पहुंचने से पहले ही पेशाब लीक हो जाता है. रात में बार-बार उठकर पेशाब जाना भी इसका एक आम लक्षण है. अगर ये समस्या रोज होने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है.
लंबे समय तक नजरअंदाज करने से बढ़ती हैं मुश्किलें Peshab Control Kaise Kare
अगर इस समस्या को लंबे समय तक अनदेखा किया जाए, तो इससे स्किन इंफेक्शन, रैशेज और घाव तक हो सकते हैं. लगातार नमी रहने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा कहीं जाने में भी डर का एहसास होने लगता है, लोग सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाने लगते हैं और धीरे-धीरे तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.
इलाज और बचाव के आसान तरीके Bar Bar Washroom Jane Ki Problem Solution
इस समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. साथ ही, लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार मददगार साबित हो सकता है. वजन कंट्रोल करना, नियमित एक्सरसाइज करना और खासकर कीगल एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है. यह एक्सरसाइज पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाती है, जिससे पेशाब कंट्रोल करने में मदद मिलती है. सही समय पर इलाज और अच्छी आदतें अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या खाएं जिससे खुल जाएं बंद नसें? ये 3 सुपरफूड्स कर देंगे कमाल, शरीर से निकलेगा गंदा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
13 mins ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
59 mins agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
9 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines