5 मिनट में बनाएं हेल्दी वेजिटेबल ऑमलेट, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फिट

Vegetable Omelette Recipe: क्या नाश्ते में आप भी रोज का वहीं सिंपल ऑमलेट खा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नई डिश खाना चाहते हैं, तो स्वाद में भी अच्छा हो और हेल्थ में भी आपकी मदद करे? आइए जानते हैं हेल्दी वेजिटेबल ऑमलेट की रेसिपी.

Vegetable Omelette Recipe

नाश्ते में क्या नया बनाएं? (Image: AI)

Healthy Breakfast Recipe: सुबह का समय अक्सर जल्दीबाजी में निकल जाता है, जहां लोग सही नाश्ता करने के बजाय कुछ भी खाकर काम पर निकल जाते हैं. लेकिन अगर दिन की शुरुआत पौष्टिक और हल्के नाश्ते से की जाए, तो शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है. खासतौर पर प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है. ऐसे में वेजिटेबल ऑमलेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो स्वाद के साथ सेहत भी देता है. यह रेसिपी न सिर्फ पेट भरने वाली है बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देती है, जिससे आपका दिन बेहतर और एक्टिव बन सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
  • वेजिटेबल ऑमलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • 2 ताजे अंडे.
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ).
  • 1 टमाटर (कटा हुआ).
  • हरी मिर्च (स्वाद अनुसार).
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट.
  • मिक्स सब्जियां (बीन्स, गाजर, मटर, मशरूम, ब्रोकली).
  • हरा प्याज आपके ऊपर है डालना चाहें तो.
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार.
  • थोड़ा सा तेल या मक्खन.
  • जल्दी बनाने के लिए सभी चीजें पहले सी तैयार रखें.

आसान स्टेप्स में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी ऑमलेट

  • सबसे पहले एक कटोरे में अंडों को अच्छे से फेंट लें.
  • अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं.
  • अब सारी कटी हुई सब्जियां डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं और नमक-मसाले मिलाएं.
  • एक दूसरे पैन में मक्खन डालें और फेंटे हुए अंडे डालकर ऑमलेट बनाएं.
  • जब ऑमलेट आधा पक जाए, तो उस पर तैयार सब्जियां डालकर फोल्ड कर दें.
  • दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंकें और गरमा-गरम परोसें.

यह भी पढ़ें: कूलर से आ रही बदबू को कैसे करें मिनटों में खत्म? जानिए 4 सबसे आसान ट्रिक्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ