Menstrual Hygiene: महिलाओं के लिए माहवारी के दौरान सफाई, आराम और सुरक्षा बेहद जरूरी है. इसी लिए अलग-अलग जरूरतों के अनुसार पैड्स, मेंस्ट्रुअल कप और टैम्पोन का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि इनमें से सबसे सुरक्षित, सुविधाजनक और स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प कौन सा है. इसी विषय पर एक्सपर्ट छवि मित्तल ने अपने पेज Being Woman with Chhavi पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इन तीनों प्रोडक्ट्स के फायदे और नुकसान बताए हैं.
मेंस्ट्रुअल कप
एक्सपर्ट के अनुसार, मेंस्ट्रुअल कप काफी ज्यादा कास्ट-एफेक्टिव होते हैं क्योंकि एक कप कई वर्षों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. यह पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित माना जाता है. मेंस्ट्रुअल कप को 12 घंटे तक आराम से यूज किया जा सकता है, जिससे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन अगर आप बाहर कहीं यात्रा कर रही हैं या बाहर की किसी जगह पर हैं जहां साफ पानी उपलब्ध नहीं है, तो मेंस्ट्रुअल कप को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इस स्थिति में कप की जगह पैड्स या टैम्पोन बेहतर विकल्प बन जाते हैं.
पैड्स
एक्सपर्ट का मानना है कि पैड्स आसानी से उपलब्ध होते हैं और इस्तेमाल में सरल हैं, लेकिन वे कई बार जलन और बार-बार बदलने की परेशानी पैदा कर सकते हैं. लंबे समय तक पहने रहने पर संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है. इसके मुकाबले मेंस्ट्रुअल कप और टैम्पोन ज्यादा आरामदायक विकल्प माने जाते हैं. अगर आपको बाहर पैड्स संभालने में दिक्कत आती है, तो एक्सपर्ट टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप अपनाने की सलाह देती हैं.
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
टैम्पोन
टैम्पोन हल्के, आरामदायक और मूवमेंट फ्रेंडली होते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार पीरियड्स के दौरान टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप दोनों ही अच्छे विकल्प हैं क्योंकि ये लीक सेफ रहते हैं और खेल, स्विमिंग या ट्रैवल में भी आराम देते हैं. हालांकि टैम्पोन को हर 6–8 घंटे में बदलना जरूरी है. जो महिलाएं ज्यादा कम्फर्ट चाहती हैं और एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, उनके लिए टैम्पोन अच्छा चुनाव हो सकता है.
एक्सपर्ट की सलाह
एक्सपर्ट छवि मित्तल का कहना है कि अगर आप पीरियड्स में मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल शुरू करती हैं तो यह आपके स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद अच्छा विकल्प है. कप लोंग-टर्म में पैसे भी बचाता है और शरीर के लिए भी सुरक्षित है, बस सही तरीके से साफ करना जरूरी है.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 hr agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
3 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
21 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
22 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
23 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines