Periods Take Care Tips: पीरियड्स महिलाओं को हर महीने आते हैं. इस दौरान उन्हें दर्द, ऐंठन, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, पीरियड्स में होने वाली परेशानी हर महिला की अलग अलग हो सकती है, लेकिन कुछ महिलाओं का साइकल बिल्कुल ठीक रहता है. वहीं, कुछ महिलाएं बहुत ध्यान रखने के बाद भी भयंकर दर्द से परेशान रहती हैं और ऐसा हर महीने होता है. अगर आप भी पीरियड्स में होने वाले दर्द से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हाल ही में एक वीडियो में आयुर्वेद विशेषज्ञ मनीष आचार्य ने पीरियड्स के दौरान कुछ खास चीजों को लेकर सुझाव दिए हैं. उनका कहना है कि इस दौरान खानपान में बदलाव करके दर्द और असहजता को कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- खाली पेट घर से निकलना पड़ सकता है महंगा, बढ़ सकता है इन बीमारियों का जोखिम
पीरियड्स में पका हुआ खाना बिल्कुल ना खाएं
मनीष आचार्य जी के अनुसार, पीरियड्स के दौरान भारी, तला-भुना और ज्यादा प्रोसेस्ड खाना पेट पर जोर डालता है. इससे दर्द का एहसास बढ़ जाता है. इसलिए पीरियड्स में पूरी तरह पका हुआ खाना छोड़ देना चाहिए.
पीरियड्स में दूध पीने से बचें
कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दूध से पेट फूलने लगता है. इसलिए पीरियड्स में दिक्कत होने लगती है. हालांकि, यह सभी महिलाओं के साथ हो ऐसा जरूरी नहीं, लेकिन परहेज करना चाहिए.
दर्द से आराम पाने के लिए क्या करें?
करी पत्ता कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसलिए रोज सुबह 5 करी पत्ते चबाकर खाने की सलाह दी गई है. माना जाता है कि यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद कर सकता है.
पीरियड्स के दर्द के लिए हरड़
आयुर्वेद में हरड़ को पाचन और शरीर के संतुलन के लिए फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, पीरियड्स के दर्द में इसे खाना फायदेमंद हो सकता है.
पीरियड्स में किन बातों का रखें ध्यान?
- रोजाना पानी पिएं और शरीर को आराम दें.
- इसके बाद, हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग करें.
- रोजाना पौष्टिक और संतुलित आहार लें.
इसे भी पढ़ें- दांतों की ऊपरी परत क्यों जरूरी है? जानिए किन कारणों से हट जाता है Teeth Enamel
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
3 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
4 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
7 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
8 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
9 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
13 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines