दांतों की ऊपरी परत क्यों जरूरी है? जानिए किन कारणों से हट जाता है Teeth Enamel

Why Teeth Enamel Is Important: दांतों की ऊपरी परत को टीथ इनेमल कहते हैं. टीथ इनेमल दांतों के लिए क्यों जरूरी है और यह किन कारणों से हट जाता है जानिए यहां.

Reasons Why Teeth Enamel Wears Off
1 / 7
Reasons Why Teeth Enamel Wears Off

Teeth Enamel: सीधे शब्दों में कहा जाए तो दांतों की ऊपरी परत दांतों का कवच होती है. जब आप कुछ बहुत ठंडा या गर्म खाते हैं या किसी कठोर चीज को दांतों से तोड़ते हैं तो यह टीथ इनेमल शॉक को एब्जॉर्ब करता है. लेकिन, अगर एक बार टीथ इनेमल हट जाए तो यह फिर से बनता नहीं है. यह लिविंग टिशू नहीं है. इसीलिए टीथ इनेमल को बचाए रखना जरूरी होता है. यहां जानिए किन कारणों से टीथ इनेमल हट (Teeth Enamel Erosion) सकता है.

विज्ञापन

शुगरी फूड्स या कार्ब्स से बनने वाला एसिड

शुगरी फूड्स या कार्ब्स से बनने वाला एसिड 2 / 7

शुगरी फूड्स या रिफाइंड कार्ब्स के सेवन से मुंह के बैक्टीरिया एसिड प्रोड्यूस करते हैं. इस एसिड के कारण ही दांतों के इनेमल को नुकसान होता है और वो हटने लगता है.

विज्ञापन

सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स 3 / 7

सोडा या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स एसिडिक होते हैं. इन्हें जरूरत से ज्यादा पिया जाए या नियमित रूप से पिया जाए तो इनेमल पिघलने लगता है और नष्ट हो जाता है.

नींबू पानी

नींबू पानी 4 / 7

नींबू पानी और सिट्रस फ्रूटस के बहुत ज्यादा सेवन से दांतों की ऊपरी परत हटना शुरू हो जाती है. इसीलिए इनका बहुत ज्यादा सेवन करने से बचें.

विज्ञापन

बार-बार कुछ खाते रहना

 बार-बार कुछ खाते रहना 5 / 7

आप जब भी कुछ खाते हैं आपका मुंह एसिड बनाता है. खाने के बाद मुंह 20 से 30 मिनट तक एसिडिक ही रहता है. ऐसे में अगर हर थोड़ी देर में कुछ खाते रहा जाए तो इससे टूथ इनेमल को रिकवर होने का समय नहीं मिलता है.

एसिडिक फूड खाते ही ब्रश करना

एसिडिक फूड खाते ही ब्रश करना 6 / 7

अगर आप एसिडिट फूड खाते ही ब्रश करते हैं तो इससे दांतों की ऊपरी परत भी हटने लगती है. इसीलिए एसिडिट फूड खाने के बाद कम से कम आधा घंटा रुकें और उसके बाद ही ब्रश करें.

विज्ञापन

बहुत तेज ब्रश करना

बहुत तेज ब्रश करना 7 / 7

अगर आप ब्रश पर जोर लगाकर दांतों को साफ करते हैं तो इससे आपके दांतों की ऊपरी परत हट सकती है. इसीलिए धीरे-धीरे और सॉफ्टली ब्रश करना चाहिए. यह भी पढ़ें – गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया इस मौसम में Eggs खाने पर क्या होता है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन