तुरंत पीरियड लाने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया क्या पीने से पीरियड जल्दी आता है

How To Get Periods: अगर आपको भी पीरियड्स ठीक तरह से नहीं आ रहा है या रुक गया है तो बाबा रामदेव का दिया सुझाव आपके काम आ सकता है. बाबा रामदेव बता रहे हैं कि महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं किस तरह दूर होंगी.

Periods

पीरियड सही नहीं आ रहा है तो क्या करें, जानिए यहां. Image Credit - Pexels

Periods Lane Ke Liye Kya Kare: अक्सर ही पीरियड या मासिक धर्म होने का दिन निकल जाता है लेकिन फिर भी पीरियड्स नहीं होते हैं. ऐसे में टेंशन होने लगती है और समझ नहीं आता कि क्या किया जाए. कई बार यह भी होता है कि पीरियड्स आने के दिन के आस-पास ही कोई इवेंट होता है और लड़कियां कोशिश करती हैं कि पीरियड 1-2 दिन पहले ही आ जाए. ऐसे में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं कि पीरियड्स समय पर लाने के लिए क्या किया जा सकता है और क्या पीने पर अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की दिक्कत दूर हो जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीरियड्स लाने के लिए क्या करें

बाबा रामदेव ने बताया कि पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए घृतकुमारी का सेवन किया जा सकता है. रोजाना एलोवेरा जूस पिया जाए तो पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें (Menstrual Problems) नहीं होती हैं. इसके अलावा, अशोकारिष्ट पिया जा सकता है. अशोक के पेड़ की छाल से बनने वाला अशोकारिष्ट पीने पर पीरियड आ जाता है. वहीं, अगर पीरियड रुक-रुककर होता है और सही तरह से नहीं होता तो दश्मूल क्वाथ या दश्मूलारिष्ट पिया जा सकता है.

खुलकर पीरियड लाने के लिए क्या खाएं

विज्ञापन

पीरियड्स लाने के लिए आचार्य बालकृष्ण का सुझाव भी काम आ सकता है. समय पर पीरियड्स नहीं होते तो गाजर के बीजों से बनी औषधि का सेवन किया जा सकता है. गाजर का ज्यादा सेवन करना भी फायदेमंद होता है. आप चाहे तो गाजर का रस भी पी सकते हैं.

ब्लीडिंग अगर बहुत ज्यादा हो तो क्या करें

विज्ञापन

बहुत सी महिलाओं को अक्सर ही हैवी ब्लीडिंग की समस्या हो जाती है. बाबा रामदेव ने बताया कि हैवी ब्लीडिंग रोकने के लिए नागकेशर पिया जा सकता है. यह केसरिया रंग का फूल होता है. इसका पाउडर बनाकर 1-2 ग्राम लें और एक गिलास छाछ के साथ पी लें. इससे हैवी ब्लीडिंग की दिक्कत नहीं होती है. नारियल की ऊपर की दाढ़ी लेकर राख बनाकर 1-2 ग्राम लेकर छाछ के साथ पीने पर भी हैवी ब्लीडिंग रुक जाती है.

पीरियड्स ना आने की क्या वजह होती है

विज्ञापन

तनाव – कई बार बहुत ज्यादा तनाव होने पर पीरियड्स नहीं आते हैं. तनाव ब्रेन को सिग्नल करता है जिससे पीरियड्स रुक सकते हैं.

वजन में बदलाव – एकदम से वजन घटाया जाए या किसी तरह की डाइट फॉलो की जाए तो इससे भी पीरियड्स ना होने की समस्या होती है.

विज्ञापन

एक्सरसाइज – इंटेस एक्सरसाइज करने पर पीरियड्स रुक सकते हैं.

PCOD या PCOS – पीसीओडी या पीसीओएस 2 ऐसी कंडीशंस हैं जिनमें पीरियड्स रुक सकते हैं और कई-कई हफ्तों तक भी नहीं होते हैं.

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी – पीरियड की डेट आने के बाद भी अगर पीरियड्स नहीं हुए हैं तो इसकी वजह प्रेग्नेंसी हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ