हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yellow Fever होने पर क्या होता है? यहां जानिए इसके शुरुआती 5 खतरनाक लक्षण, बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज

Peela Bukhar Aana: इन दिनों पीला बुखार काफी फैल रहा है. भारत में इसके कई केस देखने को मिल गए हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि यह वायरस होता कैसे है और इसके क्या लक्षण होते हैं.

विज्ञापन
Yellow Fever कैसे फैलता है? Image Credit- News24

Peela Bukhar Ke Lakshan: कोरोना वायरस के बाद भारत में अब नए वायरस ने दस्तक दी है. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो पीले बुखार से पीड़ित था. बताया जा रहा है कि उसने फेक येलो फीवर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाया और अंदर चला गया. इसके बाद से ही पीले बुखार को लेकर अलर्ट जारी है. बता दें, यह एक गंभीर वायरल बीमारी है जिसको लेकर भारत सरकार की हेल्थ एजेंसी चौकन्नी हैं. ऐसे में आपके लिए भी इसके लक्षण जानना जरूरी हो जाते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंं- आंखों की ये खतरनाक बीमारी छीन सकती है आपकी रोशनी! अभी जानें इसके शुरुआती लक्षण

क्या है येलो फीवर?

Yellow Fever एक गंभीर वायरल बीमारी है जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है. यह बीमारी मुख्य रूप से अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में पाई जाती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा के कारण अन्य देशों में भी इसका खतरा बना रहता है. भारत में अभी यह बीमारी व्यापक रूप से मौजूद नहीं है, फिर भी स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क रहती हैं क्योंकि विदेश यात्रा से संक्रमण आने की संभावना रहती है.

विज्ञापन

पीला बुखार नाम क्यों पड़ा?

Yellow Fever का नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इस बीमारी में कई मरीजों की त्वचा और आंखें पीली पड़ जाती हैं, जो लिवर पर असर का संकेत है. यह वायरस शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है.

Yellow Fever कैसे फैलता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की जानकारी के मुताबिक, Yellow Fever वायरस संक्रमित एडीज और हेमोगॉगस प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है. यह इंसान से इंसान के अंदर नहीं फैलता है.

विज्ञापन
  • संक्रमित मच्छर किसी इंसान को काटता है और वायरस बॉडी के अंदर फैल जाता है.
  • संक्रमित इंसान को काटने के बाद वही मच्छर अन्य लोगों में भी वायरस फैला सकता है.

Yellow Fever के शुरुआती 5 लक्षण

Yellow Fever के लक्षण आमतौर पर संक्रमण होने के 6 दिन बाद दिखाई देते हैं. हालांकि, शुरुआत में यह सामान्य वायरल बुखार जैसा लग सकता है तो आप इसकी पहचान इन संकेतों से कर सकते हैं.

  • तेज बुखार होना
  • सिर दर्द और शरीर दर्द होना
  • कमजोरी और थकान महसूस होना
  • मतली और उल्टी होना
  • आंखों का लाल होना

Yellow Fever से बचाव कैसे करें?

  • इस बीमारी वाले मच्छरों से बचने के लिए फुल स्लीव कपड़े पहनें.
  • मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें.
  • घर के आसपास पानी जमा ना होने दें.
  • बुखार होने पर बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

इसे भी पढ़ेंं- क्या कच्चे चुकंदर खाना खतरनाक हो सकता है? एक्सपर्ट शिवांगी देसाई से जानिए डाइट में शामिल करने का सही तरीका

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola