क्या कच्चे चुकंदर खाना खतरनाक हो सकता है? एक्सपर्ट शिवांगी देसाई से जानिए डाइट में शामिल करने का सही तरीका

Chukandar Khane Ka Tarika: अगर आप नहीं चुकंदर कच्चा खाना पसंद करते हैं तो यह लेख आपके लिए है. यहां पर एक्सपर्ट कच्चे चुकंदर खाने के नुकसान बता रही हैं. 

Beetroot Side Effects

कच्चे चुकंदर खाने के फायदे Image Credit- News24

Beetroot Side Effects: आजकल ज्यादातर लोग चुकंदर कच्चा खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग इसका जूस भी बनाकर पीते हैं. कुल मिलाकर चुकंदर एक ऐसा सुपरफूड है जिसे खाने से खून बढ़ता है. हालांकि, अब चुकंदर खाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है क्योंकि इसमें भरपूर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या कच्चा चुकंदर खाना सुरक्षित है या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है? न्यूट्रिशन एक्सपर्ट शिवांगी देसाई के अनुसार कच्चा चुकंदर ज्यादातर लोगों के लिए सेफ है, लेकिन कुछ स्थितियों में सावधानी जरूरी होती है. कई बार यह खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि यह एक तरह की रूट वाली सब्जी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे चुकंदर खाने के फायदे

  • खून बढ़ाने में मददगार
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना 
  • पाचन बेहतर करना 
  • स्किन के लिए फायदेमंद 

कच्चे चुकंदर खाने के नुकसान

एक्सपर्ट के अनुसार कुछ लोगों में कच्चा चुकंदर समस्या पैदा कर सकता है. 

  • किडनी स्टोन का खतरा
  • गैस और ब्लोटिंग की समस्या 
  • लाल पेशाब आना 
  • शुगर मरीजों के लिए नुकसानदायक होना 
  • उल्टी की समस्या होना 

चुकंदर खाना कब खतरनाक है? 

कच्चा चुकंदर खाना खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सब्जी जमीन पर उगाई जाती है.. ऐसे में इसके अंदर कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं. अगर हम इसे सही तरह से नहीं धोते हैं तो यह पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है. हालांकि, कभी-कभी कच्चा चुकंदर खाना सही है, लेकिन अगर आप रोजाना चुकंदर खा रहे हैं तो आपको सही तरीका फॉलो करना होगा. 

विज्ञापन

डाइट में कच्चा चुकंदर शामिल करने का सही तरीका

  • अच्छी तरह धोकर छीलें- मिट्टी और बैक्टीरिया हटाने के लिए साफ करना जरूरी है.  
    छोटी मात्रा से शुरुआत करें- रोजाना आधा या एक छोटा चुकंदर पर्याप्त है. 
  • सलाद में मिलाकर खाएं- गाजर, खीरा और नींबू के साथ खाने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ते हैं.
    जूस बनाकर पिएं- चुकंदर के साथ सेब या गाजर मिलाने से पाचन आसान होता है.
    भाप में हल्का पकाकर भी खा सकते हैं- इससे पोषक तत्व भी मिलेंगे और पाचन भी आसान रहेगा. 

किन लोगों को कच्चा चुकंदर कम खाना चाहिए? 

  • किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों को चुकंदर कम खाना चाहिए. 
  • लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को भी चुकंदर से थोड़ा परहेज करना चाहिए. 
  • बार-बार गैस या एसिडिटी से परेशान लोग भी इसे ज्यादा खाने से बचें. 
  • छोटे बच्चों को अधिक मात्रा में छह चुकंदर नहीं देना चाहिए. 

कच्चा चुकंदर पोषण से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन हर चीज की तरह इसे भी संतुलित मात्रा में खाना जरूरी है. सही मात्रा और सही तरीके से खाया गया कच्चा चुकंदर आपकी डाइट को और हेल्दी बना सकता है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ