हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिलाओं में अनियमित पीरियड्स PCOS और PCOD के संकेत! जानें डॉक्टर की एडवाइस

PCOS And PCOD Causes: महिलाओं में पीरियड्स का नियमित रहना उनके ओवरऑल हेल्थ का एक अहम संकेत माना जाता है। लेकिन जब पीरियड्स बार-बार अनियमित होने लगें, यानी समय से पहले, बहुत देर से या बिल्कुल बंद हो जाएं, तो यह समस्या गंभीर हो सकती है। ऐसी स्थिति अक्सर PCOS या PCOD से जुड़ी हो सकती है।

विज्ञापन

PCOS And PCOD Causes: अगर किसी महिला को अनियमित पीरियड्स की समस्या है, तो उसे इस बात को गंभीरता से लेने की आवश्यकता होती है। पीरियड्स कई बार-बार जल्दी आ जाते हैं, जैसे 21 दिनों से कम के चक्र से पहले। कई बार देरी से आते हैं, जैसे 35 दिनों से ज्यादा दिन के चक्र में या पीरियड मिस होना, ये सभी वॉर्निंग साइन्स है महिलाओं के लिए। पीरियड्स में बहुत ही असामान्य फ्लो हो रहा है, तो यह भी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। ये पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (PCOD) जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

वर्ल्डवाइड स्तर पर फैल रही बीमारी

PCOS दुनिया भर में 6-13% महिलाओं को प्रभावित करता है और यह हार्मोन से जुड़ी सबसे आम बीमारियों में से एक है, जो पीरियड्स को अनियमित बना देती है। इसमें अंडाशय (ovaries) जरूरत से ज्यादा एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) बनाते हैं, जिससे सामान्य रूप से एग्स रिलीज नहीं हो पाते हैं और पीरियड मिस या देरी से आते हैं।

हालांकि, यह बहुत आम है, लेकिन करीब 70% महिलाएं इस बीमारी के बारे में अनजान रहती हैं क्योंकि इसके लक्षण कई बार दूसरी समस्याओं से मिलते-जुलते हैं।

विज्ञापन

PCOD और PCOS क्या है और इनके नुकसान

डॉ. शीतल जिंदल-एमबीबीएस, एमडी ओबीजी, ईपीएचएम (आईआईएम कोलकाता) वरिष्ठ सलाहकार और चिकित्सा निदेशक, जिंदल आईवीएफ चंडीगढ़ कहती हैं कि PCOD शब्द भी PCOS की तरह ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें अंडाशय में कई अधूरे फॉलिकल्स होते हैं, जबकि हार्मोनल इंबैलेंस उतना नहीं होता जितना PCOS में होता है। दोनों में ही अनियमित पीरियड्स, मुंहासे, वजन बढ़ना और गर्भधारण करने में मुश्किल हो सकती हैं। कुछ महिलाओं को चेहरे पर ज्यादा बाल और सिर के बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है, जो ज्यादा एंड्रोजन के कारण होता है।

ये भी पढ़ें- पेशाब पीने से बीमारी दूर होने का परेश रावल का दावा कितना सही?

विज्ञापन

PCOD और PCOS के अन्य कारण क्या?

कुछ और मेडिकल कारण जैसे थायरॉयड की समस्या, पिट्यूटरी ग्रंथि (pituitary gland) की बीमारी और प्राइमरी ओवेरियन इंसफिशिएंसी जैसी कुछ मेडिकल कंडिशन्स भी इसमें शामिल हैं।

पीरियड्स रुकने के कुछ कारण

अनहेल्दी लाइफस्टाइल

विज्ञापन

लाइफस्टाइल से जुड़े कारण जैसे ज्यादा तनाव, वजन में बड़ा बदलाव या बहुत हाई इंटेंस फिजिकल ट्रेनिंग करने से भी पीरियड्स साइकिल प्रभावित हो सकता है।

दवाएं भी कारण

विज्ञापन

डॉक्टर की मानें तो कुछ दवाइयां, गर्भनिरोधक गोलियां और पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) जैसी अंदरूनी सूजन भी पीरियड साइकिल को बिगाड़ सकती हैं।

किन महिलाओं को ज्यादा खतरा?

थायरॉयड की समस्या से जूझ रहीं महिलाओं में सबसे पहले पीरियड्स अनियमित होने लगते हैं, इसलिए हार्मोन की जांच बहुत जरूरी होती है। अनियमित पीरियड्स अक्सर PCOS या PCOD का शुरुआती संकेत हो सकते हैं, लेकिन इसकी पूरी जांच गाइनेकोलॉजिस्ट से करानी चाहिए।

विज्ञापन

PCOD और PCOS के संकेत

हालांकि, अनियमित पीरियड्स सबसे आम संकेत हैं। मगर इनके अलावा भी कई लक्षण हैं, जो पीसीओडी और पीसीओएस के हो सकते हैं।

  • फेस पर बालों की ग्रोथ।
  • बहुत ज्यादा मुंहासे निकलना।
  • सिर के बाल गिरना।
  • वजन बढ़ना।
  • मूड स्विंग्स।
  • गर्दन के पास की त्वचा का रंग काला होना।

सही इलाज क्या?

डॉ. काजल सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बताती हैं कि इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। अगर लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सबसे पहले किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें और कुछ टेस्ट करवा सकते हैं, जैसे अल्ट्रासाउंड (ओवरी की जांच के लिए) और ब्लड टेस्ट (हार्मोन और शुगर लेवल के लिए)।

विज्ञापन

निदान के लिए अपनाएं ये तरीके

  • संतुलित आहार खाएं।
  • नियमित व्यायाम करें।
  • तनाव कम करें।
  • मेडिटेशन, योग या गहरी सांसों वाली एक्सरसाइज करें।
  • अच्छी नींद लें।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola