PCOS को न करें नजरअंदाज, मेटाबॉलिक हेल्थ और फर्टिलिटी पर पड़ सकता है गहरा असर

POCS Effects: पीसीओसी की चर्चा सिर्फ इसके दिखने वाले लक्षणों जैसे मुंहासे या वजन बढ़ने-घटने से की जाती है, लेकिन मेडिकल रिसर्च बताती है कि यह जिंदगीभर रहने वाली मेटाबॉलिक समस्या है. इसलिए अगर आपको इसका एक भी लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए.  

Pcos Mein Kya Dikkat Hoti Hai

मेटाबॉलिज्म पर क्या होता है असर?  Image Credit- Freepik

Pcos Mein Kya Dikkat Hoti Hai: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) को अब दुनिया भर के कई मेडिकल एक्सपर्ट्स पॉली एंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS) भी कहने लगे हैं, ताकि यह साफ हो सके कि यह सिर्फ हार्मोन से जुड़ी हुई नहीं, बल्कि मेटाबॉलिज्म से भी जुड़ी बीमारी है. आमतौर पर पीसीओसी की चर्चा सिर्फ इसके दिखने वाले लक्षणों, जैसे मुंहासे या वजन बढ़ने-घटने से की जाती है. लेकिन मेडिकल रिसर्च बताती है कि यह जिंदगीभर रहने वाली मेटाबॉलिक समस्या है. आंकड़ों के अनुसार, 15 से 49 साल की महिलाओं में लगभग 10% से 13% महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन इसमें से 70% मामलों की पहचान हो ही नहीं पाती. इसको लेकर डॉक्टर दिनेश कंसल (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल) का कहना है कि महिलाओं को इस बीमारी की पहचान वक्त पर कर लेनी चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटाबॉलिज्म पर क्या होता है असर?  

PCOS की सबसे बड़ी वजह इंसुलिन रेजिस्टेंस होती है. इसका मतलब है कि बॉडी के सेल्स इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. इसी वजह से शरीर को ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए ज्यादा इंसुलिन बनाना पड़ता है. लंबे समय तक रहने वाला यह असंतुलन कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है. क्लीनिकल आंकड़ों के अनुसार, PCOS से पीड़ित 50% से अधिक महिलाओं को 40 साल की उम्र तक टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा रहता है.

फर्टिलिटी पर क्या होता है असर?  

PCOS दुनिया भर में ओव्यूलेटरी इन्फर्टिलिटी का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. इस दौरान हार्मोनल असंतुलन होते हैं, जिसकी वजह से ओवरी में मौजूद फॉलिकल्स पूरी तरह पैदा नहीं हो पाते और अंडा रिलीज नहीं हो पाता. आंकड़ों के अनुसार, PCOS से पीड़ित 70% से 80% महिलाओं को प्रेग्नेंसी में दिक्कत होने लगती है. हालांकि, सही इलाज और ओव्यूलेशन बढ़ाने वाली दवाओं से ऐसा करना अब काफी आसान हो गया है.

विज्ञापन

कैसे करें PCOS में ख्याल रखें?  

PCOS का असर सिर्फ फर्टिलिटी तक नहीं रहता, बल्कि यह लंबे समय तक मेटाबॉलिज्म और दिल की हेल्थ को भी इफेक्ट करता है. इसलिए इसका इलाज और देखभाल लाइफटाइम करना जरूरी है.

नियमित योग से मिल सकता है आराम

रोजाना एक्सरसाइज करना और लो-ग्लाइसेमिक डाइट अपनाना इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. इससे बॉडी सही तरह से काम करती है और महिलाओं का मेटाबॉलिज्म कंट्रोल में रहता है. इसलिए आप डॉक्टर की सलाह पर अपने रूटीन में योग को शामिल करें.   

विज्ञापन

टेस्ट से पता करें

आपको हर दूसरे या तीसरे महीने अपना टेस्ट कराते रहना है. हर साल HbA1c करा सकते हैं. वहीं, आप लिपिड प्रोफाइल और ब्लड प्रेशर का टेस्ट कराते रहें, ताकि किसी भी मेटाबॉलिक समस्या का समय रहते इलाज किया जा सके. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने वाली दवाएं दे सकते हैं. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ