खाली पेट गुनगुने पानी से नहाने से क्या होगा? ये अद्भुत बदलाव जानकर हो जाएंगे हैरान

Khali Pet Garm Pani Se Nahana: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी से नहाना कई लोगों के लिए सुकून भरा हो सकता है. इससे शरीर को रिलैक्स महसूस होता है और मांसपेशियों की जकड़न कम होती है. ऐसे में अगर आप सही तरह से इस प्रोसेस को अपनाते हैं तो परेशानी नहीं होगी. 

Khali Pet Garm Pani Se Nahana
1 / 6
क्या खाली पेट नहाना फायदेमंद है? Image Credit- Freepik

Warm Water Bath: सुबह उठते ही नहाना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा होता है. वहीं, कुछ लोग बिना कुछ खाए यानी खाली पेट गुनगुने पानी से स्नान करना पसंद करते हैं. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि खाली पेट नहाने और गुनगुने पानी से नहाने के फायदे अलग-अलग हैं. इनके इफेक्ट शरीर पर दिखने लग जाते हैं. ऐसे में यह जरूरी है कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी से नहाने पर शरीर में क्या बदलाव महसूस हो सकते हैं और यह बदलाव आपके लिए कैसे हो सकते हैं.  

विज्ञापन

क्या खाली पेट नहाना फायदेमंद है?

क्या खाली पेट नहाना फायदेमंद है? 2 / 6

इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि खाली पेट नहाना नुकसानदायक नहीं माना जाता. अगर आप सही तरीके से नहाते हैं तो शरीर को फायदा हो सकता है. इसे भी पढ़ें- क्या मुंह में बहुत ज्यादा लार बनना किसी बीमारी का लक्षण है? जानिए कब नहीं करना चाहिए इग्नोर

विज्ञापन

शरीर को मिलती है आराम 

शरीर को मिलती है आराम 3 / 6

गुनगुना पानी मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है. सुबह-सुबह इससे नहाने पर शरीर की जकड़न कम हो सकती है और दिन की शुरुआत अधिक सहज महसूस हो सकती है.

ब्लड सर्कुलेशन में हो सकता है सुधार

ब्लड सर्कुलेशन में हो सकता है सुधार4 / 6

हल्का गर्म पानी स्किन के पोर्स को थोड़ा फैलाने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में ताजगी का एहसास हो सकता है.

विज्ञापन

तनाव कम करने में मिल सकती है मदद

तनाव कम करने में मिल सकती है मदद 5 / 6

गुनगुने पानी से नहाने करने पर शरीर रिलैक्स महसूस कर सकता है. कई लोगों को इससे दिमागी टेंशन कम होने और मूड बेहतर होने का एहसास होता है.

शरीर के दर्द में आराम

शरीर के दर्द में आराम6 / 6

गुनगुना पानी शरीर को राहत देने का काम करता है, जिससे काफी हद तक फायदा हो सकता है. आप एक बाल्टी पानी से नहाएंगे तो शरीर की जकड़न कम होती चली जाएगी. इसे भी पढ़ें- मोतियाबिंद का पहला संकेत क्या है? यहां जानिए इस बीमारी के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन