Pathri Kyu Hoti Hai: आजकल खान-पान इतना बदल गया है कि तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं. अब तो किडनी में पथरी की बीमारी बहुत ज्यादा हो रही है. पथरी हो जाने के बाद कई बार यह कठोर गांठ असहनीय दर्द और अन्य परेशानियों का कारण बनती है. आयुर्वेद के अनुसार, पथरी अचानक नहीं बनती, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पानी की कमी और दोषों के असंतुलन के कारण धीरे-धीरे विकसित होती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि पथरी आखिर क्या है और शरीर में किन चीजों की कमी से इसके बनने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप भी इस बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको समझना होगा कि इसके होने के क्या कारण हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- किडनी कैंसर के 5 खतरनाक संकेत, जो बार-बार देते हैं अलर्ट! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नजरअंदाज?
पथरी क्या होती है?
पथरी शरीर के अंदर बनने वाले कठोर क्रिस्टल जैसे जमाव होते हैं. यह मुख्य रूप से किडनी, पित्ताशय या मूत्र मार्ग में बनते हैं. सबसे ज्यादा मामलों में किडनी स्टोन देखा जाता है. जब पेशाब में मौजूद मिनरल्स और नमक संतुलन खो देते हैं तो वे जमकर छोटे-छोटे कण बनाते हैं और धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेते हैं.
पथरी बनने का कारण
आयुर्वेद में पथरी को अश्मरी कहा जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में दोषों का असंतुलन और कुछ पोषक तत्वों की कमी पथरी बनने की संभावना बढ़ा देती है.
पानी की कमी- शरीर में पर्याप्त पानी ना होने से पेशाब गाढ़ा हो जाता है. इससे कैल्शियम, यूरिक एसिड और ऑक्सलेट जैसे तत्व जमा होकर क्रिस्टल बना लेते हैं.
मैग्नीशियम की कमी- शरीर में मैग्नीशियम की कमी के वजह से भी ऐसा हो जाता है. ऑक्सलेट के जमाव को रोकने में मदद करता है.
विटामिन A की कमी- विटामिन A की कमी से भी ऐसा ही होता है. कई बार इसकी कमी से कोशिकाओं में बदलाव होकर स्टोन बनने की संभावना बढ़ सकती है.
पाचन अग्नि कमजोर होना- आयुर्वेद के अनुसार कमजोर पाचन अग्नि से शरीर में टॉक्सिन बनते हैं, जो मूत्र मार्ग में जमा होकर अश्मरी का कारण बन सकते हैं.
पथरी बनने के कारण
- ज्यादा नमक खाने की वजह
- प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना
- अधिक ऑक्सलेट युक्त चीजें खाना
- ज्यादा प्रोटीन या रेड मीट खाना
- बार-बार पेशाब रोकना
- मोटापा और कम शारीरिक गतिविधि
- पारिवारिक इतिहास
पथरी से बचने के आसान टिप्स
- आप दिन में लगभग 3 लीटर पानी पीएं और अपनी हेल्थ का ख्याल रखें.
- नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन करना भी अच्छा हो सकता है.
- ज्यादा नमक खाने से बचें और अपनी डाइट पर ध्यान दें.
- कैल्शियम पूरी तरह बंद ना करें. ऐसा करने से आपको परेशानी हो सकती है.
- नियमित एक्सरसाइज करें और पेशाब बिल्कुल भी ना रोकें.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज से पाना चाहते हैं राहत? बाबा रामदेव का ये रामबाण उपाय करेगा आपकी मदद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
2 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
5 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
7 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
7 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
8 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
10 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines