पतंजलि के आयुर्वेदिक उपचार से कैसे बदलता है स्वास्थ्य? रोजमर्रा के जीवन पर भी पड़ता है असर

आयुर्वेद स्वास्थ्य की दुनिया में एक नई क्रांति की तरह बढ़ रहा है। भारत में वैश्विक स्तर पर अगर कोई आयुर्वेद को बढ़ावा दे रहा है, तो वह पतंजलि है। पतंजलि बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी है, जो अपने हर्बल प्रोडक्ट्स को दुनियाभर में लोगों तक पहुंचा रही है। इसके उत्पादों ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी काफी असर डाला है।

Patanjali News
विज्ञापन

आजकल लोग अपनी बीमारियों का इलाज हो या रोजमर्रा की जिंदगी में स्वस्थ रहने के तरीके हों, हर काम के लिए आयुर्वेद का सहारा लेना अधिक पसंद करते हैं। इसका कारण यह भी है कि लोगों का पिछले कुछ समय से आयुर्वेद पर भरोसा बढ़ा है। आयुर्वेद नो साइड-इफेक्ट्स वाला उपचार का फार्मूला है, जो भले ही धीमा काम करता हो लेकिन आपको संपूर्ण रूप से स्वस्थ करता है। हालांकि, आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है जो आज भी उतना ही प्रभावी और प्रासंगिक है। बदलती लाइफस्टाइल, असंतुलित खान-पान और बढ़ते तनाव के कारण लोग स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पतंजलि योगपीठ द्वारा प्रस्तुत आयुर्वेदिक उपचार लोगों की सेहत को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सेहत पर पतंजलि के आयुर्वेदिक उपचारों का प्रभाव कैसा?

पतंजलि के आयुर्वेदिक उत्पाद और उपचार न सिर्फ बीमारियों का समाधान देते हैं बल्कि शरीर को संपूर्ण रूप से स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं।

Advertisment

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक- इन दिनों संक्रमण और बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए आप पतंजलि के उत्पाद जैसे गिलोय जूस, आंवला जूस और च्यवनप्राश खा सकते हैं।

2. पाचन सुधारे- पतंजलि ने दुनियाभर में पाचन और पाचन से संबंधित समस्याओं से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक त्रिफला चूर्ण, अजवाइन अर्क और हिंग्वाष्टक चूर्ण जैसे उत्पाद प्रोवाइड करवाएं हैं। हालांकि, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा कई घरेलू उपचार भी बताए गए हैं।

विज्ञापन

3. मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या- ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए पतंजलि ब्राह्मी चूर्ण, अश्वगंधा पाउडर और शंखपुष्पी सिरप ले सकते हैं। वहीं दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए पतंजलि अर्जुन की छाल से घर पर पाउडर बनाकर उसकी चाय पी सकते हैं। पतंजलि शहद त्वचा, गले और खांसी की समस्या को दूर करता है।

4.  स्किन एंड हेयर- बालों और स्किन के लिए एलोवेरा जेल, हर्बल शैंपू और नीम और तुलसी फेस वॉश फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

पतंजलि का रोजमर्रा की जिंदगी पर कैसा असर?

पतंजलि को बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित किया गया था। यह योगपीठ सिर्फ अपने उत्पादों के लिए नहीं बल्कि अपनी योग शिक्षा प्रणाली के लिए भी चर्चित है। बाबा रामदेव सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ल्ड वाइड लोगों से जुड़े रहते हैं और उन्हें योग और उसके लाभों के बारे में बताते हैं। वे लोगों को अपने दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से करने के लिए कहते हैं। पतंजलि के प्राकृतिक उत्पाद केमिकल मुक्त होते हैं, इसलिए इनका शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। इनके हर्बल जूस और जड़ीबूटियां लोगों को स्वस्थ रहने के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आते हैं। आयुर्वेद का मुख्य उद्देश्य केवल रोगों का इलाज करना नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा का समग्र विकास करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ