हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Papaya Juice Benefits: सर्दियों में जरूर पिएं कच्चे पपीते का जूस, मिलेंगे इतने फायदे

Raw Papaya Juice Benefits: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए आप कच्चे पपीते का जूस पी सकते हैं। इसका जूस पीने से आपको पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Raw Papaya Juice Benefits: पपीते के गुणों के बारे में तो आप जानते ही होंगे मगर कभी कच्चे पपीते के फायदों के बारे में सुना है? जब पपीता कच्चा होता है, तो उसे सब्जी माना जाता है वहीं, पका हुआ पपीता फल कहलाता है। भारत के कुछ इलाकों में कच्चे पपीते की सब्जी भी बनाई जाती है, जो कि पौष्टिक और स्वादिष्ट दोनों होती है। एशियन कंट्रीज में भी कच्चे पपीते की भारी डिमांड रहती है। लोग पके हुए पपीते का जूस भी पीते हैं, लेकिन आप कच्चे पपीते का भी जूस बना सकते हैं। जी हां, कच्चा पपीते का जूस पीना बड़ा लाभकारी है। डायटीशियन सुजाता बताती हैं कि हमें हरे रंग का कच्चा पपीता का जूस क्यों पीना चाहिए। आइए जानते हैं इसके हेल्थ बेनेफिट्स।

कच्चे पपीते का जूस पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाएं- कच्चे पपीते में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। सर्दियों में फ्लू से बचाव के लिए यह जूस एक बेहतरीन ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

2. पाचन को सुधारें- कच्चे पपीते में पेपाइन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन में मदद करता है। यह पेट की सभी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और अपच को दूर करने में भी मदद करता है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद- कच्चा पपीता त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-सी स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं।

विज्ञापन

4. वेट मैनेजमेंट- कच्चा पपीता कैलोरी में कम और हाई फाइबर फूड है, जो वजन घटाने में मदद करता है। यह जूस भूख को भी नियंत्रित करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

5. हार्ट हेल्थ इंप्रूव करें- कच्चे पपीते में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने वाले गुण मौजूद हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी यह सब्जी फायदेमंद है, जो हार्ट हेल्थ को सुधारता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola