Pancreatic Cancer Kya Hai: आज के दौर में हर कोई फिट और हेल्दी रहने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो चुपचाप शरीर को नुकसान पहुंचाती रहती हैं. इन्हीं में से एक है पैनक्रियाज कैंसर Pancreatic Cancer, जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है. यह कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआत में कोई खास लक्षण नहीं दिखाता, जिससे इसका समय पर पता लगाना मुश्किल हो जाता है. पेनक्रियाज हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल में अहम भूमिका निभाता है. हालांकि, जब इसमें कैंसर विकसित होता है, तो शरीर के कई जरूरी कार्य प्रभावित होने लगते हैं. इसलिए इसकी जानकारी और शुरुआती संकेतों को समझना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Breakfast ideas: घर पर बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे आलू कटलेट, आसान ट्रिक से मिलेगा परफेक्ट स्वाद
क्यों मुश्किल है शुरुआती पहचान?
इस कैंसर की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. जैसे हल्का पेट दर्द, पीठ में दर्द या थोड़ा सा खाने के बाद ही पेट भरा हुआ महसूस होना. कई बार लोग इसे गैस, अपच या तनाव से जोड़ देते हैं और डॉक्टर के पास जाने में देर कर देते हैं इसके अलावा कई बार डॉक्टर भी आम दर्द समझकर दवाइयां चलाने लगते हैं, हालांकि, जरूरी है कि आप खुलकर उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताएं. यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है. अगर ऐसे लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो यह गलती आपकी जान भी ले सकती है.
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया).
- पेशाब का रंग गहरा होना और मल का रंग हल्का होना.
- लगातार पाचन में बदलाव और मतली.
- बिना कारण तेजी से वजन कम होना.
- भूख कम लगना और शरीर में कमजोरी.
- मल तैलीय या चिपचिपा होना.
- अचानक डायबिटीज का विकसित होना.
ये सभी संकेत इस बात की ओर इशारा कर सकते हैं कि पेनक्रियाज ठीक से काम नहीं कर रहा है.
किन कारणों से बढ़ता है खतरा और कैसे करें बचाव?
कुछ आदतें और स्थितियां इस कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती हैं, जैसे धूम्रपान, मोटापा, लंबे समय तक पेनक्रियाज में सूजन और परिवार में कैंसर का इतिहास. इसके अलावा असंतुलित खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी जोखिम को बढ़ा सकती है. बचाव के लिए जरूरी है कि आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहें. अगर शरीर में कोई भी असामान्य बदलाव लंबे समय तक महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित कदम है.
यह भी पढ़ें: बिना शराब पिए भी क्या खराब हो सकता है लिवर? आपकी ये रोज की गलतियां दुश्मन बन रही
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
18 mins agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
54 mins agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
15 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
17 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
19 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
20 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
23 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines