---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Palm Rubbing Benefits: रोजाना सुबह 2 मिनट रगड़े हाथ, जानें इसके 5 शानदार फायदे

Palm Rubbing Benefits: आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग अपने दोनों हाथों की हथेलियों को रगड़ते हैं, लेकिन क्यों, इसका जवाब पता है? चलिए आपको बताते हैं, इस ट्रिक के पीछे छिपे हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में।

---विज्ञापन---

Palm Rubbing Benefits: कुछ लोग सुबह उठकर अपने दोनों हाथों को रगड़ते हैं। हालांकि, यह एक आम प्रक्रिया है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा करने के पीछे का कारण क्या हैं? क्या ऐसा करने से सच में सेहत को कोई लाभ होता है, जानिए एक्सपर्ट इसपर क्या कहते हैं।

हाथों को रगड़ने से क्या होता है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को रगड़ना चाहिए, और रगड़ते समय जो गर्माहट बनती है, उससे अपनी आंखों को सेकना चाहिए। ऐसा करने से नींद खुलती है। ऐसा करने से शरीर में तुरंत एनर्जी बूस्ट होती है। हाथों को रगड़ने से ये 5 जबरदस्त फायदे होते हैं।

---विज्ञापन---

हाथों को रगड़ने के 5 फायदे

स्ट्रेस से राहत

सुबह-सुबह दोनों हथेलियों को रगड़ने से तनाव और स्ट्रेस कम होता है। हथेलियों को रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे ब्रेन शांत और रिलैक्स होता है। इस छोटी सी एक्टिविटी से आप खुद को मेंटल स्ट्रेस से बचा सकते हैं।

palm rubbing

---विज्ञापन---

फोकस

जब आप सुबह उठकर अपनी दोनों हथेलियों को 2-3 मिनट के लिए रगड़ते हैं, तो उस समय होने वाली सेंसेशन से माइंड एक्टिव हो जाता है। दिमाग को तुरंत एक्शन मोड में जाने का मैसेज मिलता है, जिससे फोकस बढ़ता है। फोकस बढ़ने से काम और पढ़ाई में आसानी से मन लगने लगता है।

ये भी पढ़ें- Real vs Fake: शहद नकली है या असली? इन 7 ट्रिक्स से खुद पहचानें

---विज्ञापन---

मूड अपलिफ्ट

हथेलियों को रगड़ने से आपका मूड बूस्ट अप होता है। जब हम हाथों को तेजी से 2 मिनट के लिए रगड़ते हैं, तो ब्रेन में हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। हैप्पी हार्मोन के प्रभाव से मूड बढ़िया रहता है और चिड़चिड़ाहट कम होने लगती है।

बेहतर नींद

अगर आपको नींद आने की समस्या रहती है, तो 2 मिनट वाली यह एक्सरसाइज आज ही से करना शुरू कर दें। हाथों को रगड़ने से आपका माइंड रिलैक्स होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक रात को सोने से पहले भी हाथों को रगड़ेंगे तो अच्छी नींद आती है।

---विज्ञापन---

सर्दियों में फायदेमंद

सर्दियां बस कुछ दिनों में शुरू होने वाली हैं। इस सीजन में हाथों को रगड़ने से गर्माहट पैदा होती है। सर्दियों में हाथों को रगड़ने से उंगलियों की अकड़न दूर होती है। साथ ही कंपकंपी भी दूर होती है।

हाथों को रगड़ने के अन्य फायदे

  • एनर्जी बूस्ट।
  • आंखों के लिए फायदेमंद।
  • घबराहट की समस्या में राहत।
  • बेहतर ब्लड सर्कुलेशन।

ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2024 03:33 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola